खुपिया एजेंसीयों की तब्लीग जमात के पांच लोगों पर है नजर, नेपाल की मस्जिदों में घूम रहे पांचों बंगलादेशी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> बिहार की सीमा नेपाल से सटी हुई है। पांच बांग्लादेशियों पर खुफिया विभाग नजर बनाए हुए है जो इन दिनों नेपाल की मस्जिदों में घूम रहे हैं। ये लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इनपर निगरानी रखी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भारत-पाक तनाव के बीच ढाका से नेपाल आये पांच बांग्लादेशियों पर भी खुफिया विभाग की कड़ी नजर है। तीन माह पूर्व बांग्लादेश के ढाका से पांच तब्लीगी जमात से जुड़े लोग नेपाल पहुंचे हैं। कई मस्जिदों में रह कर धर्म का प्रचार भी उन्होंने किया। इन बांग्लादेशी नागरिकों के बिहार में घुसने की भी आशंका बनी हुई थी। हालांकि ये लोग नेपाल में ही घूम रहे हैं। खुफिया विभाग इसपर पैनी नजर बनाए हुए है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em><strong>ढाका से तब्लिगी जमात के 5 लोग आए नेपाल&colon;<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>खुफिया विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो तीन महीने पहले बांग्लादेश के ढाका से तब्लीगी जमात से जुड़े पांच लोग काठमांडू के रास्ते राजविराज पहुंचे थे। जहां से वे सुनसरी जिले गए और यहां कई मस्जिदों में रह कर धर्म का प्रचार भी उन्होंने किया। ये लोग वहीं जमे हुए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को देखते हुए जब उनकी पड़ताल की गयी तो पाया गया कि वे सुनसरी से सुनेपाल के सप्तरी जिले की तरफ बढ़ गये हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em><strong>30 मई तक बढ़ा दी गयी वीजा की अवधि<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन पांच बांग्लादेशी नागरिकों के वीजा की अवधि भी 21 मई तक की ही थी&comma; जिसे बढ़ाकर 30 मई तक की गयी है। खुफिया सूत्रों की मानें तो भारत-नेपाल एक संवेदनशील सीमा है&comma; यहां किसी भी प्रकार की गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सीमा पर चीन और पाकिस्तान समर्थित लोग या संगठन सक्रिय हैं&comma; ऐसे में हर गतिविधि पर बारिकी से नजर बनाए रखना आवश्यक है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em><strong>सीमा पर बढ़ा दी गयी चौकसी<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे संघर्ष के बीच भारत व नेपाल की खुली सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गयी है। अररिया जिले से सटे नेपाल सीमा पर जोगबनी को छोड़ कर शेष सीमाओं पर शाम 6 बजे के बाद आने-जाने पर रोक लगा दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><em><strong>शादी में भी ड्रोन उड़ाने की इजाजत नहीं<&sol;strong><&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हालांकि भारत-पाकिस्तान के संघर्ष के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार सुरक्षा एजेंसियां&comma; एसएसबी व पुलिस की बैठक नियमित जारी है&comma; जिसमें बहुत सारे नियमों को बारिकियों से देखा जा रहा है। ऐसे नियमों में भारत व नेपाल के बीच चार चक्का वाहनों के परिचालन भी रोक लगाने की बात चल रही थी&comma; जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। वहीं जिले में शादी सहित अन्य समारोह में हो रहे ड्रोन के इस्तेमाल पर सख्त मनाही की गयी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!