राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, सीएम ने सिंह शावक का नाम रखा ‘लक्ष्मी’

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma;  à¤ªà¥€à¤¯à¥‚ष कुमार प्रियदर्शी &colon;<&sol;strong> मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज रविवार को नालंदा जिले के राजगीर में राजगीर जू-सफारी और नेचर सफारी का निरीक्षण किया। उन्होंने सफारी के विभिन्न हिस्सों&comma; नियंत्रण कक्ष और व्याख्या केंद्र में जाकर पुराने वन्य जीव प्रजातियों की प्रदर्शनी देखी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने 180 डिग्री थियेटर में एनिमेटेड फिल्म &&num;8216&semi;द वाइल्ड कॉल&&num;8217&semi; देखी&comma; जो एक शेर और बाघ के शावकों की यात्रा के जरिए भारत की जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को दिखाती है। फिल्म में हाथी&comma; ग्रेट इंडियन बस्टर्ड समेत 23 वन्य जीव प्रजातियों को दर्शाया गया है। इस फिल्म को 16वें दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एनिमेशन का सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस मिला&comma; जिसे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सौंपा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नेचर सफारी के ग्लास ब्रिज पर गए और पहाड़ों का नजारा लिया। बंद गाड़ी से सफारी भ्रमण करते हुए उन्होंने शेर&comma; बाघ समेत अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों को देखा। वन्य जीव अस्पताल जाकर इलाज की सुविधाओं की भी जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने सिंह शावक का नामकरण &&num;8216&semi;लक्ष्मी&&num;8217&semi; किया। उन्होंने कहा कि जू-सफारी और नेचर सफारी दोनों बेहतरीन बने हैं। पर्यटकों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए और व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से मेंटेन किया जाए&comma; ताकि वन्य जीवों को भी अच्छा माहौल मिले।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी&comma; पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता&comma; ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार&comma; सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और वरीय अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राजगीर में मलमास मेला-2026 का शुभारंभ, सीएम सम्राट चौधरी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर दिया जोर

पटना डीएम का बड़ा आदेश, कक्षा 8 तक के स्कूलों की गतिविधियां सुबह 11 बजे तक सीमित

पंजाब के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिहारी छात्रों पर हमले की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने की कड़ी निंदा