जलाशयों के आसपास PPP मॉडल पर इको टूरिज्म विकसित करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; जया कुमारी &colon; <&sol;strong>मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने रविवार को 1 अणे मार्ग स्थित &&num;8216&semi;संकल्प&&num;8217&semi; सभागार में इको टूरिज्म को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में पर्यावरण&comma; वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर और जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ&period; चंद्रशेखर सिंह ने इको टूरिज्म विकास की कार्य योजना और प्रस्तावों की जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य सरकार के सभी जलाशयों के आसपास PPP मॉडल पर इको टूरिज्म विकसित किया जाए&comma; जहां पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर पर्यटकों की सुविधा और प्रोत्साहन के लिए जल्द टूरिज्म पैकेज तैयार किए जाएं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बनेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में आगे ले जाना सरकार का उद्देश्य है। आध्यात्मिक&comma; सांस्कृतिक और इको टूरिज्म की राज्य में काफी संभावनाएं हैं&comma; जिन पर तेजी से काम करना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी तालाबों और जलाशयों के चारों तरफ पर्यावरण&comma; वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पौधारोपण कराए और पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करे। सभी वेटलैंड क्षेत्रों को व्यवस्थित कर उनके आसपास वृक्षारोपण कराने से हरित आवरण बढ़ेगा और जल संरक्षण में भी मदद मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार&comma; पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह&comma; मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विक्रमशिला सेतु पर बने चार बेली ब्रिज कल होंगे जनता को समर्पित : ई. कुमार शैलेंद्र

बरबीघा अंचल कार्यालय में डीएम-एसपी का जनता दरबार, भूमि विवादों के जल्द निपटारे के निर्देश

लोजपा (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को बनाया विधान परिषद चुनाव 2026 का प्रत्याशी