पटना सिटी में घायल लावारिस बछड़े को मिला सहारा, गौशाला में कराया गया उपचार

&NewLine;<p>पटनासिटी। पटना सिटी के चौकशिकारपुर पुल के समीप मंगलवार को एक लावारिस बछड़ा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों की नजर उस बछड़े पर पड़ी&comma; जिसका एक पैर बुरी तरह से टूटा हुआ था और वह चलने-फिरने में असमर्थ था। घटना की जानकारी मिलते ही महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता एवं सावधानीपूर्वक घायल बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने बिना समय गंवाए उसे श्रीकृष्ण गौशाला केंद्र पहुंचाया&comma; जहां उसका समुचित उपचार शुरू कर दिया गया है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषिकेश ने बताया कि संस्था हमेशा से गौ रक्षा और गौ सेवा के लिए समर्पित रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने भी टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी