उप-महानिरीक्षक का 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में भ्रमण, जवानों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> मंगलवार 30 मार्च 2026 को सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ का 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल&comma; बथनाहा में भ्रमण के दौरान आगमन हुआ। इस अवसर पर कमांडेंट शाश्वत कुमार &lpar;भा&period;पु&period;से&period;&rpar; द्वारा उप-महानिरीक्षक का पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात अधिकारी मैस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भ्रमण के दौरान उप-महानिरीक्षक महोदय ने वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत उन्होंने वाहिनी मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन की शुरुआत सशस्त्र सीमा बल के शीर्षक गीत से हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपने संबोधन में उन्होंने सीमा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के पहलुओं पर कार्मिकों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जवानों के साथ संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान वाहिनी मुख्यालय स्थित चिकित्सालय एवं संयुक्त अस्पताल&comma; बथनाहा में लायंस क्लब फारबिसगंज की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। उप-महानिरीक्षक महोदय ने अस्पताल&comma; वाहिनी चिकित्सालय एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया। भ्रमण के अंत में उन्होंने वाहिनी मुख्यालय में आयोजित &OpenCurlyQuote;बड़ा खाना’ कार्यक्रम में भाग लेकर समस्त बल कार्मिकों के साथ समय बिताया। इस अवसर पर उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ&comma; डॉ&period; विवेक कुमार माथुर &lpar;उप-महानिरीक्षक&comma; चिकित्सा&comma; संयुक्त अस्पताल बथनाहा&rpar;&comma; कमांडेंट शाश्वत कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं बल के जवान उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नालंदा भगदड़ पर चिराग पासवान ने जताया शोक

जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 अभियुक्त गिरफ्तार!

एनएमसीएच में CFD-26 के तहत सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, छात्रों ने बांधा समां