बिहार दिवस पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की होगी पहल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहार स्थापना दिवस के मौके पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी क्रम में आम जिलावासियों को सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इसके लिये मुख्य कार्यक्रम स्थली पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाया जायेगा। जहां लोगों की चिकित्सकीय जांच व परामर्श सेवा के साथ-साथ जरूरी दवाएं नि&colon;शुल्क प्रदान की जायेगी। इसे लेकर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर सभी जरूरी तैयारियां की गयी हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>स्वैच्छिक रक्तदान शिविर होगा आयोजित &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि बिहार स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के आलोक में सभी जरूरी तैयारियां की गयी हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में भाग लेकर कोई भी इच्छुक व्यक्ति मानव धर्म का निर्वाह करते हुए रक्तदान कर सकेंगे। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिये विभिन्न समाजसेवी संस्था&comma; गैर सरकारी संस्थान के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्टॉल लगाकर दी जायेगी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी&colon;<br &sol;>डीपीएम स्वास्थ्य ने बताया कि बिहार दिवस पर राजकीयकृत उच्च विद्यालय परिसर में विशेष समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। इस क्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के साथ-साथ जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाया जायेगा। जहां महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित बैनर पोस्टर लगे होंगे। स्टॉल पर विशेषज्ञ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जो लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श के साथ उपयोगी दवा उपलब्ध करायेंगे। रक्तदान शिविर का संचालन सुबह 10&colon;30 बजे से संचालित किया जायेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को शिविर में भाग लेने का अनुरोध किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया