जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ ; चुनाव में उच्च मतदान प्रतिशत इसे एक नया आयाम देगा : डीएम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> लोकसभा आम निर्वाचन&comma; 2024 के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी&comma; पटना शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर जिला प्रशासन द्वारा पटना में नियमित तौर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता &lpar;स्वीप&rpar; अभियान अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। अर्बन अपैथी दूर करने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सघन डोर-टू-डोर विजिट सुनिश्चित करने तथा हरेक मतदाता से संपर्क कर मतदान के प्रति प्रेरित करने का निदेश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना का औसत मतदान प्रतिशत पिछले लोकसभा आम निर्वाचन&comma; 2019 में 51 था। इस बार के चुनाव में वीटीआर में पर्याप्त वृद्धि कर मतदान प्रतिशत कम-से-कम 68 करने की आवश्यकता है। सभी निर्वाचकों के मध्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु गंभीर स्तर पर प्रभावी प्रयास किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी&comma; पटना के निदेशन में तमाम तरह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज समाज कल्याण विभाग के द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा अपने-अपने परियोजना क्षेत्रों में निर्वाचकों को जागरूक किया जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>युवा निर्वाचकों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए &lpar;मेरा पहला वोट&comma; देश के लिए&rpar; अभियान कई उच्च विद्यालयों&comma; महाविद्यालयों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में चलाया गया। अनेक प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों में मतदाताओं को अपने-अपने मताधिकार का प्रलोभन-मुक्त ढ़ंग से प्रयोग करने हेतु विविध तरह की गतिविधियों से प्रेरित किया गया। जीविका दीदियाँ सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स एवं ग्राम संगठनों के माध्यम से स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। विकास मित्रों द्वारा महादलित-बहुल बस्तियों एवं टोलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वोट जैसा कुछ नहीं&comma; वोट जरूर डालेंगे हम&semi; मेरा पहला वोट&comma; देश के लिए&comma; चुनाव का पर्व&comma; देश का गर्व&semi; Nothing like voting&comma; I vote for sure जैसे नारे सभी जगह गूंज रहा है। गाँवों एवं नगर क्षेत्रों में लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेंहदी प्रतियोगिता&comma; रंगोली&comma; शपथ-ग्रहण&comma; स्लोगन&comma; डोर-टू-डोर सम्पर्क&comma; रैली&comma; संगोष्ठी इत्यादि कार्यक्रमों से मतदाताओं को अपने वोट का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी&comma; निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करेंगे&comma; महिला मतदाताओं एवं लक्षित युवा इंगेजमेंट के लिए तत्पर रहेंगे तथा लोकसभा चुनाव में वीटीआर बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 18 से 19 साल के नए मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन सबको मतदान करने के लिए प्रेरित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> जिलान्तर्गत लगभग 71 महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालय हैं। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि <em>कैंपस एम्बेसडर्स<&sol;em> की मतदाता जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी इनका सहयोग प्राप्त करेंगे तथा स्वीप कार्यक्रम में इनको सक्रिय तौर पर सहभागी बनाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा <em>सुगम एवं समावेशी चुनाव कराने के लिए मानकों के अनुसार तेजी से तैयारी<&sol;em> की जा रही है। हरएक मतदाता तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए वृहत स्तर पर आउटरीच एक्टिविटि चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने फर्स्ट-टाइम वोटर्स&comma; महिलाओं&comma; दिव्यांग मतदाताओं&comma; वरिष्ठ मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे आने वाले चुनाव में वोट जरूर डालें एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&OpenCurlyDoubleQuote;जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ हैं। संविधान द्वारा प्रदत्त वयस्क मताधिकार बहुमूल्य है एवं इस अधिकार का प्रयोग एक नागरिक के लिए अत्यावश्यक है। चुनाव में उच्च मतदान प्रतिशत हमारे प्रजातंत्र को एक नया आयाम देगा।” जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी&comma; पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विदित हो कि जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा वोटर टर्नआउट &lpar;वीटीआर&rpar; बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को लगातार सक्रिय रहने का निदेश दिया गया है। उन्हें सम्पूर्ण जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है। उन्होंने अंतर्विभागीय तथा अंतर्कोषांगीय समन्वय के साथ-साथ सभी स्टेकहोल्डर्स यथा नागरिक समाज&comma; संस्थाओं&comma; मीडिया&comma; विभिन्न एजेंसियों&comma; संगठनों एवं समूहों का सहयोग लेने का भी निदेश दिया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निदेशों के अनुरूप मतदाताओं के बीच निर्वाचन प्रक्रिया विशेषकर निर्वाचक सूची में नाम होने एवं मतदान करने के संबंध में जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त सार्वभौम वयस्क मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक करने का कार्य <em>वृहत स्तर पर एवं तेजी<&sol;em> से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स से अपेक्षा है कि मतदाताओं को उनके मत का महत्व बताएँ तथा उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने निदेश दिया कि वरिष्ठ मतदाताओं&comma; महिला निर्वाचकों तथा पहली बार मतदाता बने युवकों एवं युवतियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। विगत चुनाव में कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों तथा भेद्य मतदाताओं के समूहों के बीच &ast;जीविका दीदियों&comma; आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं तथा शिक्षा और कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा लगातार कार्यक्रम चलाया जाय।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन&comma; 2024 की निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए प्रदत्त निदेश के आलोक में<code>1&period;<&sol;code><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><code> पटना नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा महत्वपूर्ण 15 स्थलों &lpar;सूची संलग्न&rpar;पर अधिष्ठापित वैरियेबल मैसेज साइन डिस्प्ले सिस्टम द्वारा मतदान प्रतिशत में वृद्वि हेतु मतदाताओं को जागरूक करने से संबंधित वीडियो&comma; ग्राफिक कंटेंट तथा क्रिएटिव के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 2&period; पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा महत्वपूर्ण चैराहों पर अधिष्ठापित 51 पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा मतदान प्रतिशत में वृद्धि हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सवेरे 7 बजे से 10 बजे तक लगातार&comma; इसके बाद शाम 6 बजे तक हर आधा घंटा पर तथा शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक लगातार मतदाता जागरूकता पर आधारित जिंगल बजाया जाता है। <&sol;code><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><code>3&period; पटना नगर निगम में क्रियाशील 105 ओपेन टीपर&comma; 375 क्लोज टीपर तथा 332 ई-कार्ट डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाले वाहनों कुल लगभग 1&comma;000 वाहनों में चुनाव से संबंधित जिंगल के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 4&period; सफाई निरीक्षक&comma; सफाई पर्यवेक्षक एवं अन्य निगम कर्मियों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु चुनाव से संबंधित डोर-टू-डोर आईईसी ऐक्टिविटि &lpar;सूचना&comma; शिक्षा एवं संचार गतिविधियों&rpar; के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है&comma; 5&period; राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गत कार्यरत सीआरपी &lpar;कम्युनिटि रिसोर्स पर्सन&rpar; तथा स्वयं-सहायता समूहों आदि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।<&sol;code><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया है कि पटना नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी मॉल&comma; बाजार&comma; हाट&comma; चौक-चौराहा एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बैनर&comma; फ्लेक्स&comma; नारा&comma; सेल्फी प्वायंट&comma; रंगोली तथा अन्य माध्यमों से मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करें तथा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जिला में विभिन्न विभागों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी निर्वाचकों को मतदान करने हेतु मतदान केन्द्रों पर उत्तम व्यवस्था रहेगी। हर निर्वाचक बूथ पर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे युवा मतदाताओं तथा महिला निर्वाचकों की चुनाव में भागीदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आयोग के निदेशों के अनुरूप इस बार के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में युवा मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं के नामांकन पर जोर दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि 18 से 19 साल के नए मतदाताओं की संख्या में लगभग 11 गुणा की वृद्धि हुई। लिंग अनुपात भी बढ़ा है जो अभी 902 है। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा है महिला मतदाता&comma; नव पंजीकृत मतदाता&comma; दिव्यांग मतदाता सहित सभी मतदाता इस बार चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को सूचना &lpar;इन्फॉर्मेशन&rpar;&comma; प्रेरणा &lpar;मोटिवेशन&rpar; एवं सरलीकरण &lpar;फैसिलिटेशन&rpar; का लाभ पहुँचाना है। साथ ही &ast;विगत आम चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों के निर्वाचकोें&comma; युवाओं&comma; भेद्य मतदाताओं के टोलों&comma; शहरी मतदाताओं एवं महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी मतदाताओं केा सुसूचित &lpar;इन्फॉर्म्ड&rpar;&comma; नैतिक &lpar;एथिकल&rpar; एवं प्रलोभन-मुक्त &lpar;इन्ड्यूसमेंट-फ्री&rpar; मतदान के लिए अभिप्रेरित करने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि &ast;स्वच्छ&comma; निष्पक्ष&comma; भयमुक्त&comma; पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में लोकसभा आम निर्वाचन&comma; 2024 सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के अनुसार सभी कार्य किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&OpenCurlyDoubleQuote;निर्वाचन फ्रेंड्ली एवं उत्सवी माहौल में संपन्न कराया जाएगा&comma; हरेक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें&colon;जिलाधिकारी ने किया सभी निर्वाचकों से आह्वान”<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने कहा कि <em>निर्वाचन उत्सवी माहौल एवं मित्रतापूर्ण वातावरण<&sol;em> में सम्पन्न कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बूथों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा यथा-स्वच्छ पेयजल&comma; शौचालय&comma; रैम्प&comma; विद्युत&comma; साईनेज&comma; हेल्प डेस्क आदि की व्यवस्था रहेगी। निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए 20 कोषांग 24&ast;7 सक्रिय है। सभी कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन&comma; पटना द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के अनुरूप मतदान केन्द्रोे पर सभी तैयारी रहेगी। आप सभी निर्वाचक मतदान केन्द्रों पर वोट देने जरूर आएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने अधिकारियों को प्रलोभन-मुक्त मतदान के लिए सघन अभियान चलाने का निदेश दिया है। डीएम ने कहा कि निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए 24&ast;7 टीम सक्रिय रहेगी। 20 इनफोर्समेंट एजेन्सीज पैसों के ट्रांजैक्शन पर नजर रखेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव एक महापर्व है। स्वच्छ मतदान से एक स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने निर्वाचकों से बिना किसी भय या प्रलोभन के निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रियता से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त वयस्क मताधिकार का सुसूचित&comma; नैतिक एवं प्रलोभन-मुक्त तरीके से प्रयोग कर हम अपने समृद्ध लोकतंत्र को एक नया आयाम दे सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विदित हो कि उप विकास आयुक्त&comma; पटना के पर्यवेक्षण में स्वीप कोषांग 24&ast;7 सक्रिय है। जीविका&comma; शिक्षा&comma; आईसीडीएस&comma; कल्याण&comma; पंचायती राज&comma; ग्रामीण विकास सहित सभी सम्बद्ध विभागों के जिला-स्तरीय कार्यालयों द्वारा मतदाता जागरूकता समारोहों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। स्वीप कैलेण्डर के अनुसार रंगोली&comma; रैली&comma; सिग्नेचर कैम्पेन&comma; नारा लेखन&comma; रात्रि चैपाल&comma; शपथ ग्रहण&comma; वाकथॉन&comma; पोस्टर निर्माण&comma; चित्रकला&comma; दीवाल लेखन&comma; डोर-टू-डोर कैम्पेन&comma; गोष्ठी&comma; महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों में कैंपस एम्बेसडर्स तथा इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब&comma; शैक्षणिक संस्थानों में चुनावी पाठशाला&comma; अन्नप्राशन दिवस&comma; मेंहन्दी प्रतियोगिता&comma; नुक्कड़-नाटक&comma; सेल्फी प्वाइंट&comma; सोशल मीडिया&comma; अपील&comma; ड्रॉइंग प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन हो रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ईवीएम- वीवीपैट जागरूकता अभियान<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि लोगों को ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाएँ। ईवीएम-सह-वीवीपैट प्रदर्शन केन्द्रों &lpar;ईडीसी&rpar; के माध्यम से लोगों के बीच में ईवीएम को लेकर जागरूकता को बढ़ाएँ&comma; लोगों को अवेयर करें ताकि वे इसे जानें&comma; समझे और मताधिकार का प्रयोग करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि लोकसभा आम निर्वाचन&comma; 2024 को स्वच्छ&comma; निष्पक्ष एवं सहभागितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सजग&comma; तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश