वैज्ञानिक तरीके से कृषि यंत्र द्वारा खेती-बाड़ी करने की प्रचार प्रसार के माध्यम से दी जा रही जानकारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; शारदीय खरीफ महोत्सव 2025 के तहत कृषि विभाग बिहार सरकार के द्वारा कृषक हित में चलाए जा रहें विभिन्न तरह की योजनाओं की जानकारी एवं वैज्ञानिक तरीके से कृषि यंत्र द्वारा खेती-बारी करने की जानकारी प्रचार प्रसार के माध्यम से दी गई। इस दौरान एलसीडी युक्त कृषि रथ प्रचार वाहन द्वारा गुरुवार को नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय&comma; नरपतगंज बाजार के अलावे प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पंचायत पैक्स गोदाम परिसर एवं फुलकाहा गांधी चौक फुलकाहा में एलसीडी के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कृषि विभाग द्वारा एक जिला एक उत्पादन के तहत नरपतगंज प्रखंड के अंचरा पंचायत को मूंगफली उत्पादन के चयनित कर तीन सौ एकड़ लक्ष्य दिया गया है। मिट्टी जांच की उपयोगिता एवं इससे होने वाले लाभ जैविक खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नरपतगंज सहायक तकनीकी प्रबंधक सोनू सुमन तुमने बताया कि अंचरा में पहले मूंगफली की खेती करीब एक सौ एकड़ करते थे अब सरकार के द्वारा एक जिला एक उत्पादन के तहत अंचरा पंचायत को तीन सौ एकड़ मूंगफली उत्पादन के लिए चयनित किया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिससे किसानों में काफी खुशी है और क्षेत्र के लोगों में भी काफी खुशी है कि अंचरा पंचायत के लोग भी तकनीकी अनुसंधान के तहत खेती करने लगे हैं और मूंगफली की खेती काफी मेहनती होती है धीरे-धीरे और बढ़ेगी। पूरे अररिया जिले में नरपतगंज प्रखंड के अंचरा पंचायत को ही मूंगफली की फसल को बढ़ावा दिया गया है। नरपतगंज के सहायक तकनीकी प्रबंधक ब्यूटी कुमारी ने किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उन्नत कृषि के लिए फसलों की बुआई एवं बीजोपचार&comma; उर्वरक प्रबंधन&comma; सिचाई प्रबंधन&comma; खेतो की जुताई सहित जैविक उर्वरकों के प्रयोग व इसके लाभ की विस्तार से जनाकारी दी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि धान की फसल को बेहतर तरीके से लगाए ताकि उपज अच्छी तरह से हो। इसके अलावे किसानों को कई तरह की जानकारी किसानों को दी गई। मौके पर तकनीकी प्रबंधक सोनू सुमन ब्यूटी कुमारी&comma; किसान सलाहकार अनिमेष रक्षित&comma; पैक्स अध्यक्ष चुनचुन यादव&comma; किसान संजय सुमन&comma; जगदीश यादव&comma;रूपेश यादव&comma; मनोज यादव&comma; अरुण सिंह&comma; शंकर सिंह&comma; अगरचंद यादव&comma; रबींद्र यादव टीकू&comma; शंकर यादव&comma; मिश्री लाल यादव समेत दर्जनों किसान शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में स्विमिंग प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग