उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने आईएमसी गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गया&sol;पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>उद्योग विभाग&comma; बिहार सरकार के सचिव श्री कुंदन कुमार ने आज इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर &lpar;IMC&rpar;&comma; गया के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान श्री कुंदन कुमार ने परियोजना प्रबंधन एजेंसी के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति&comma; गुणवत्ता एवं समयबद्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सचिव ने आईएमसी गया के विस्तार एवं दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने एसडीएम&comma; सीईओ&comma; जीएमडीआईसी एवं डीजीएम&comma; गया को आईएमसी परिसर से सटी उपलब्ध भूमि तथा अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की संभावनाओं का समुचित आकलन एवं सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपयुक्त भूमि को आईएमसी के साथ जोड़कर परियोजना के विस्तार की संभावनाओं का अध्ययन करने तथा इस संबंध में अगले दो दिनों में अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री कुंदन कुमार ने कहा कि आईएमसी गया बिहार में आधुनिक औद्योगिक आधारभूत संरचना और निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। परियोजना के विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसके विस्तार की संभावनाओं पर भी समानांतर रूप से कार्य किया जाना आवश्यक है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार में 45 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं; डबल इंजन सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है : तेजस्वी प्रसाद यादव

कटिहार में संजय सरावगी का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं के उत्साह से दिखी संगठन की मजबूती

गन्ना उद्योग विभाग के 40 पदाधिकारियों का प्रशिक्षण दल पुणे के लिए हुआ रवाना