प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग में इंडक्शन मीट का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास&comma; संस्कृति एवं पुरातत्त्व स्नातकोत्तर विभाग में आज दिनांक 03 सितंबर 2025 को सत्र 2025-27 के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कनक मिश्रा ने विद्यार्थियों को विषय की महत्ता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी। विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ&period; प्रीति गुप्ता ने दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एवं परीक्षा प्रारूप के बारे में जानकारी प्रदान की। वहीं&comma; डॉ&period; तृप्ति राय ने छात्रों को विषय से परिचित कराते हुए इसके भविष्य में करियर संबंधी संभावनाओं की चर्चा की तथा नियमित कक्षा में उपस्थिति के लिए प्रेरित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इंडक्शन मीट के अवसर पर सीनियर बैच द्वारा नव छात्रों को फ्रेशर पार्टी भी दी गई। साथ ही&comma; शिक्षक दिवस अवकाश होने के कारण छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो&period; मिश्रा ने विद्यार्थी जीवन में शिक्षक की भूमिका एवं शिक्षक दिवस के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह दिवस महान शिक्षक&comma; दार्शनिक एवं राजनीतिज्ञ डॉ&period; सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है&comma; जिन्होंने अपने जन्म दिवस को शिक्षकों को समर्पित करने का निर्णय लिया था। कार्यक्रम का संचालन विभाग के रौशन कुमार ने किया एवं समापन विभागाध्यक्ष के आशीर्वचन से हुआ। इस मौके पर विभाग के रौशन कुमार&comma; प्रिया&comma; शिवानी&comma; वंदना&comma; सोनी&comma; नव्या&comma; खुशबु&comma; सुरजीत&comma; राकेश&comma; शत्रुध्न&comma; बटुक&comma; शिखा&comma; आराध्या आदि की उपस्थिति रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार