इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी&comma; पटना सिटी शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को रेड क्रॉस भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन गोविन्द कानोडिया ने की। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित पॉली क्लिनिक की सेवाओं और निर्माणाधीन ब्लड बैंक की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पॉली क्लिनिक की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए इसकी सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं चेयरमैन गोविन्द कानोडिया ने भरोसा दिलाया कि ब्लड बैंक का संचालन भी जल्द शुरू किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के दौरान स्वास्थ्य कारणों से वाइस-चेयरमैन प्रदीप बेरलिया के इस्तीफे पर विचार किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने प्रमुख समाजसेवी राजेश चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा&comma; जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए उन्हें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी&comma; पटना सिटी शाखा का नया वाइस-चेयरमैन चुना गया। नवनिर्वाचित वाइस-चेयरमैन राजेश चौधरी ने कहा कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है और वे पूरी निष्ठा के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस भवन में जल्द ही आंखों की जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन भी स्थापित की जाएगी&comma; जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर निवर्तमान वाइस-चेयरमैन प्रदीप बेरलिया&comma; कोषाध्यक्ष संदीप ड्रोलिया&comma; सचिव तारा झुनझुनवाला&comma; संजय ड्रोलिया&comma; डॉ&period; सिकंदर अली खान&comma; रमेश चंद्र अंबष्ठ&comma; राजेश कानोडिया&comma; सौरभ शारदा&comma; मुकेश कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्यों ने राजेश चौधरी को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

नयाचक प्राथमिक विद्यालय में खुली लापरवाही की पोल, औचक निरीक्षण में प्रधान शिक्षक मिले गायब