झंडोतोलन के साथ मनाई गई जश्न-ए-आज़ादी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच&comma; वाल्मी&comma; फुलवारी शरीफ&comma; पटना द्वारा जश्न-ए-आज़ादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया&period; अमर शहीदों को नमन करते हुए एक-दूसरे को फूलों का आदान-प्रदान कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया&period; जय-हिंद और भारत माता की जयकारों से परिसर गूंज उठा। नाटक के साथ-साथ कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर जश्न-ए-आज़ादी की अद्भुत झलक पेश की&period; गीतों और तालियों की गूंज ने माहौल को रोमांचक और भावुक बना दिया&period; दर्शकों ने हर प्रस्तुति पर उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में गीत&comma; नृत्य और नाट्य प्रदर्शन के साथ भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं&period; विशिष्ट अतिथि के रूप में वरीय पत्रकार व वरिष्ठ रंगकर्मी मो&period; शोएब कुरैशी तथा वरिष्ठ रंगकर्मी सज्जाद आलम उपस्थित थे&period; मंच संचालन महेश चौधरी ने किया और उन्होंने कहा कि आज़ादी का जश्न प्रेम&comma; एकता और सौहार्द के प्रतीक के रूप में मनाना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महेश चौधरी लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे निर्देशित नाटक &OpenCurlyDoubleQuote;शहीदों को सलाम” की शानदार प्रस्तुति दी गई&comma; जिसे दर्शकों ने खूब सराहा&period; इस प्रस्तुति में कलाकारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से आज़ादी की झलक पेश की&comma; जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया&period; इसमें मिथिलेश कुमार पांडे&comma; महेश चौधरी&comma; देव कुमार&comma; करण कुमार&comma; अमन कुमार&comma; प्रकाश मणि&comma; श्रेणीका&comma; पूजा&comma; अनुष्का&comma; आकाशी&comma; दर्शना&comma; रवि कुमार&comma; सौरभ पांडे और हरिकांत ने अभिनय किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर