जीविका की ‘दिदी की साफ–सफाई’ हाउसकीपिंग सेंटर का उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> जीविका की महिलाओं द्वारा संचालित स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत शनिवार को हुई&period; निष्ठा जीविका सीएलएफ&comma; फुलवारी के बैनर तले &&num;8220&semi;दिदी की साफ–सफाई&&num;8221&semi; &lpar;हाउसकीपिंग सेंटर&rpar; का शुभारंभ फुलवारी शरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया&period; कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मिश्रा&comma; अंचलाधिकारी चंदन कुमार&comma; बीपीआरओ समेत जीविका समूह की दीदियों और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया&period;इस मौके पर निष्ठा जीविका सीएलएफ की दीदियों ने भी अपने विचार साझा किए और आश्वासन दिया कि वे पूरे मनोयोग से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी&period; कार्यक्रम के दौरान वातावरण उत्साह और उमंग से भरा रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बीडीओ ने कहा कि जीविका की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं&period; &&num;8220&semi;दिदी की साफ–सफाई&&num;8221&semi; केंद्र न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगा&comma; बल्कि महिलाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा&period; उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से ब्लॉक एवं अन्य सरकारी दफ्तरों में साफ–सफाई का कार्य जीविका समूह की दीदियां करेंगी&comma; जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में उनकी भूमिका और अहम हो जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीओ ने भी जीविका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज का वास्तविक विकास संभव है&period; उन्होंने कहा कि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य और पर्यावरण से है और इस दिशा में जीविका दीदियों का योगदान सराहनीय रहेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बीपीआरओ ने बताया कि यह योजना महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें पेशेवर रूप से सक्षम बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है&period; इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गांव–समाज में जागरूकता भी आएगी&period;बीडीओ फुलवारी शरीफ&comma; सीओ फुलवारी शरीफ&comma; बीपीआरओ&comma; निष्ठा जीविका सीएलएफ की दीदियां एवं प्रखंड कार्यालय के अन्य अधिकारी–कर्मी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सघन छापेमारी, 8 गिरफ्तार!

दानापुर रेल उपखंड में विशेष अभियान, यात्रियों को सुरक्षा व सतर्कता का संदेश

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का ‘सेकेंड चांस’ अभियान : 22 स्कूलों की 381 अनुत्तीर्ण बालिकाओं को मिल रहा शैक्षणिक सहारा