जिले में 15 से 18 साल के 56 फीसदी किशोर ले चुके हैं कोरोना टीका की पहली डोज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>जिले में महामारी का संकट कम हुआ है। अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वैसे जिले में अब मात्र चार एक्टिव मरीज रह गये हैं। फरवरी माह में शुरू से ही कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर जारी है। नये साल की शुरुआत में बड़ी तेजी से संक्रमण ने प्रभाव दिखाया था। लेकिन बड़ी आसानी से संक्रमण के खतरे को इस बार नियंत्रित कर लिया गया। इससे टीकाकरण की महत्ता से आम जिलावासी वाकिफ हो चुके हैं। टीकाकरण को लेकर लगातार संचालित अभियान को मिल रही सफलता से यह बखूबी जाहिर है। जिले में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 80 प्रतिशत आबादी को टीका की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं 86 फीसदी लोग टीका की दूसरी डोज भी ले चुके हैं। 15 से 18 साल के किशारों में तो टीकाकरण को लेकर उत्साह शुरू से ही बरकरार है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>56 फीसदी किशोर ले चुके हैं टीका की पहली डोज &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिले में संचालित टीकाकरण अभियान के संबंध में डीआईओ डॉ मोईज ने बताया कि 15 से 18 साल के किशोर टीकाकरण को लेकर उत्साहित हैं। निर्धारित उम्र के 2&period;11 लाख किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसमें 1&period;18 लाख किशोर ने टीका की पहली व 30 हजार किशोर टीका की दूसरी डोज ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि किशोरों के टीकाकरण को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विभागीय निर्देश के आलोक में 24 व 26 फरवरी को आयोजित विशेष अभियान भी इस दिशा में खास सफल साबित हुआ। दोनों दिन संचालित अभियान में कुल 22 हजार लोगों को टीका की निर्धारित डोज दी गयी। इसमें किशोरों की बड़ी संख्या शामिल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>टीका से वंचितों का होगा हाउ्स टू हाउस सर्वे &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन विधानचंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में टीकाकरण से वंचित किशोरों का सर्वे कराया जा रहा है। आगामी 27 फरवरी से जिले में शुरू हो रहे पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के क्रम में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से इसका सर्वे कराया जायेगा। पोलियो दवा पिलाने के क्रम में कर्मी अभिभावक से परिवार के किशोरों के टीकाकरण की स्थिति की पड़ताल करेंगी। किशोरों ने टीका की निर्धारित डोज ली या नहीं&comma; नहीं लेने की वजह सहित कारणों का पड़ताल सर्वे के दौरान किया जायेगा। इससे वंचित किशोरों का टीकाकरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विभिन्न स्तर पर सर्वे की होगी मॉनिटरिंग &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र में संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को समर्पित किया जायेगा। विभिन्न स्तरों पर इसकी समुचित मॉनिटरिंग का इंतजाम किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत रणनीति तैयार करते हुए वंचितों के शतप्रतिशत टीकाकरण का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्ति को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बुस्टर डोज लगायी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया