सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का : रामकृपाल यादव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>आपदा जागरूकता रैली को युवा आवास फ्रेजर रोड से कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया&period; उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है&period; आपदा में जन और धन की काफी हानि होती है और इससे बचने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा माध्यम है&period; बिहार बाढ़ और भूकंप जैसे संकटों को झेलता रहता है। उन्होंने विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन पटना के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत के उत्तराखंड&comma; ओडिशा&comma; मध्यप्रदेश&comma; महाराष्ट्र&comma; हिमाचल&comma; झारखंड&comma; छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों से एनजीओ के प्रतिनिधियों को बुलाकर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह सराहनीय पहल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि आपदा से सर्वाधिक महिलाएं&comma; बच्चे&comma; बुजुर्ग और बीमार लोग प्रभावित होते हैं&period; भूकंपरोधी मकान बनाने तथा नदियों को जोड़ने की आवश्यकता है&period; केंद्र और राज्य सरकार आपदा को लेकर काफी गंभीर है और अब आपदा की पूर्व सूचना संकलन कर लोगों तक पहुंचाई जा रही है। वहीं फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि बिहार के सभी गांवों में आपदा दूत तैयार किए जा रहे हैं और उन्हें प्रशिक्षित कर आपदा के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रैली युवा आवास से आरंभ होकर बापू सभागार में जाकर समाप्त हुई&period; रैली में विश्व युवक केंद्र के प्रोग्राम ऑफिसर रजत थॉमस&comma; प्रेम यूथ फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर केशव कुणाल&comma; प्रियंका शील&comma; प्रेरणा विजय&comma; सुजीत कुमार&comma; रवि प्रकाश&comma; पुष्पांजलि&comma; पुष्पलता&comma; कृति&comma; ममता&comma; आकांक्षा&comma; मोनू&comma; मन्नी&comma; अविनाश&comma; सन्नी समेत सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न, गुरुकुल विस्तार और रक्तदान अभियान पर चर्चा

‘मार्केट नहीं, पार्क चाहिए’ निकली प्रभात फेरी

छह वारंटी समेत 12 आरोपित गिरफ्तार, विशेष अभियान में पुलिस की कार्रवाई