दिल्ली(न्यूज़ क्राइम 24): खून से लतपथ सुधा रानी की डेड बॉडी के सामने बेटी के बदलते बयान रची झूठी कहानी की पोल खोलकर रख दी। शुरू में पुलिस ने बेटी के बयान को सच मान ली थी। बेटी देव्यानी ने पुलिस को बताया कि घर में घुसे दो बदमाशों ने उसकी मां की गला रेतकर हत्या कर दी और कैश- जेवरात लूटकर ले गये। यह हत्या सर्जिकल ब्लेड से की गई थी। मौके-ए-वारदात पहुंची पुलिस ने यह महसूस किया कि हत्या का प्रतिरोध करने का कोई निशान या सबूत नहीं। पुलिस का माथा ठनका और पूछताछ बेटी से शुरू हुई। हर बार उसके बयान में विरोधाभाष आया। सख्ती से पूछने पर वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां उसे खर्चा देना बंद कर दी थी, वहीं प्रॉपर्टी किसी और के नाम करने की बात कहा करती थी।मां उससे नाखूश थी। वह चाहती थी कि वह अपने पति के साथ लौट जाये और दोस्त को छोड़ दे। इसी वजह से उसने अपने दोस्त शिबू के जिगरी साथी कार्तिक चौहान की मदद से अपनी मां का खून कर दी। वह ऐसा प्रॉपर्टी हासिल करने और बॉयफ्रेंड को पाने की चाह में की। दिल दहला देने वाली यह सनसनीखेज वारदात नई दिल्ली के अंबेडकर नगर में हुई। देव्यानी अपने बॉयफ्रेंड शिबू के साथ लीव-इन में रह रही थी। उसकी शादी ग्रेटर नोयडा में रहनेवाले चेतन से हुई थी। शादी के 4 साल बाद वह अपने पति को छोड़ मायके आ गई थी। वह अपने पति से नाता तोड़ ली थी। उसकी मां उसके बॉयफ्रेंड शिबू को पसंद नहीं करती थी। वह चाहती थी देव्यानी अपने पति चेतन के पास लौट जाये।