जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हाजीपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> समाहरणालय परिसर स्थित पुष्करणी सभागार&comma; हाजीपुर में माननीय जिला प्रभारी मंत्री-सह-मंत्री&comma; स्वास्थ्य विभाग&comma; बिहार सरकार श्री निशांत की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति &lpar;बीस सूत्री&rpar; की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी&comma; वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह &lpar;भा&period;प्र&period;से&period;&rpar; द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का नव पौध भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;09&sol;img-20260915-wa00063596958238398447436&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-92804" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन की भी समीक्षा कर विभागवार अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।नगर निकायों के गठन&comma; क्षेत्र विस्तार एवं उत्क्रमण से संबंधित प्रस्तावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं अनुमोदन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>माननीय प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता&comma; पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों द्वारा भी अपने क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी विषय प्रस्तुत किए गए। संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को इन विषयों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के समापन पर जिला पदाधिकारी&comma; वैशाली द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन के प्रभावी समन्वय एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों के सहयोग से बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

हिंदी दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित

हवाई फायरिंग और पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो देशी पिस्टल और सात कारतूस बरामद!

शाहिद दिवस के पूर्व संध्या एवं हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया