इमारत ए शरिया ने भीड़ हिंसा से प्रभावित परिवारों को दी राहत राशि

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> बिहार&comma; ओडिशा और झारखंड में बढ़ती भीड़ हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इमारत ए शरिया ने प्रभावित परिवारों के बीच राहत निधि का वितरण किया है&period; इमारत ए शरिया के नाज़िम मौलाना मुफ्ती मुहम्मद सईद-उर-रहमान क़ासमी ने कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि जहानाबाद&comma; बिहार शरीफ&comma; मधुबनी&comma; मधेपुरा और झारखंड के विभिन्न इलाकों में हुई घटनाओं के बाद इमारत ए शरिया की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की&period; सरकारी सहायता नहीं मिलने से निराश परिवारों ने इमारत ए शरिया की इस पहल पर संतोष जताया। मुफ्ती क़ासमी ने कहा कि मानव जीवन सबसे अनमोल है और धर्म के नाम पर हिंसा करना स्वयं धर्म का अपमान है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश