इमारत-ए-शरिया व मिल्ली संस्थाओं की अपील, बिहार विधानसभा चुनाव में सेक्युलर उम्मीदवारों को करें वोट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान तिथि की घोषणा के बाद इमारत-ए-शरिया और राज्य की प्रमुख मिल्ली संस्थाओं ने संयुक्त रूप से मतदाताओं से अपील जारी की है कि सभी नागरिक विशेषकर अल्पसंख्यक वर्ग और कमजोर तबके के लोग सेक्युलर विचारधारा वाले उम्मीदवारों को वोट दें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपील में कहा गया है कि वोट एक जिम्मेदारी और संवैधानिक अधिकार है&period; हर नागरिक&comma; विशेषकर महिलाएं&comma; मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी प्रेरित करें&period; यह भी कहा गया कि मतदाता पहले से अपने नाम की जांच कर लें और मतदान के दिन पहचान पत्र साथ लेकर मतदान केंद्र पहुंचें।संस्थाओं ने कहा कि वोट किसी लालच&comma; रिश्तेदारी या भावनात्मक अपील में आकर न दें&comma; बल्कि संविधान&comma; लोकतंत्र और समान अधिकारों में विश्वास रखने वाले उम्मीदवारों को ही विजयी बनाएं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अपील पर अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी&comma; मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही&comma; मौलाना खुरशीद अहमद मदनी&comma; मौलाना सैयद अमानत हुसैन&comma; डॉ&period; फैज़ अहमद क़ादरी और डॉ&period; अबुल कलाम क़ासमी शम्सी के हस्ताक्षर हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन