लछहा नदी से हो रहा बालू का अवैध खनन, जानकारी के बावजूद प्रशासन मौन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>अररिया जिला के भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 5 के समीप बड़े पैमाने में लछहा नदी से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। लगभग एक सप्ताह भर से हो रहे अवैध खनन में इलाकाई बालू माफिया सक्रिय हैं। हालांकि मीडिया का कैमरा चमकने के साथ ही बालू माफियाओं में खलबली मच गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की शह पर ही खनन का खेल चल रहा है। इस समय बालू माफिया सक्रिय हैं। लछहा नदी घाटों पर ट्रैक्टर और जेसीबी&comma;पोकलेन लगाकर बालू की अवैध निकासी हो रही है। आरोप है कि 1 सप्ताह भर से सक्रिय माफिया पुलिस के इशारे पर बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। घाटों पर होने वाले बालू के अवैध खनन के मामले में पुलिस और माफिया का गठजोड़ है। मिली गुप्त जानकारी अनुसार शखेपुरा गांव के ही बालू माफिया द्वारा बालू का अवैध खनन कर ट्रैक्टरों के जरिए अपने खेतों में बालू को डंप किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या कहते हैं भरगामा सीओ मनोज कुमार-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुर्सत नहीं मिल पाती है इस वजह से बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने में असमर्थ हूं। थाना प्रभारी को बोलिए ना गश्ती की गाड़ी जाती है&comma; अगर वो चाहें तो माफियाओं को पकड़ सकते हैं। हमको तो रविवार के दिन भी समय नहीं मिल पाता है रविवार को भी जिला बुला लिया जाता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्टार्टअप के लिए पटना में तैयार हो रहा नया इकोसिस्टम

कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर एम्स पटना में दो दिवसीय कार्यशाला

बिहार बदलाव के करीब, 4 साल में अर्थव्यवस्था 4 गुना करेंगे : वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले सीएम सम्राट चौधरी