पटना में अवैध नशीले इंजेक्शन का कारोबार उजागर, 4 गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना पुलिस ने अवैध नशीले इंजेक्शन के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कंकड़बाग थाना क्षेत्र में की गई&comma; जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मलाही पकड़ी इलाके में नशीले इंजेक्शन की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; के निर्देशन में थानाध्यक्ष कंकड़बाग एवं औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 191 पीस नशीले इंजेक्शन&comma; 19&comma;500 रुपये नकद एवं चोरी&sol;स्नेचिंग के 20 मोबाइल फोन बरामद किए। मौके से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे चोरी और स्नेचिंग के मोबाइल फोन के बदले भी नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करते थे&comma; जिससे अवैध कारोबार का एक नया नेटवर्क सामने आया है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; परिचय कुमार ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी और बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस ने कहा है कि शहर में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंपार्टमेंट परीक्षा में गणित विषय शांतिपूर्ण संपन्न, 47 छात्राओं को मिला मार्गदर्शन का लाभ

राज्यपाल का OTA गया दौरा, सैन्य नेतृत्व पर दिया प्रेरक व्याख्यान

19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, लगभग ₹284 करोड़ निवेश से लगभग 1200 रोजगार के अवसरों का सृजन