मसौढ़ी मुठभेड़ में घायल पुलिस पदाधिकारियों से मिले आईजी जितेन्द्र राणा, एम्स में दिनभर लगा रहा अधिकारियों का जमावड़ा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>मसौढ़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए पुलिस पदाधिकारियों का हालचाल जानने के लिए पटना जोन के आईजी जितेन्द्र कुमार राणा शनिवार को पटना एम्स पहुंचे&period; उन्होंने अस्पताल में भर्ती दोनों घायल पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली&period; इस दौरान एम्स में पुलिस अधिकारियों और परिजनों की आवाजाही दिनभर बनी रही तथा अस्पताल परिसर में गहमागहमी का माहौल देखा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम मसौढ़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान मसौढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई थी&comma; जबकि सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई थी&period; घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया&comma; जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शनिवार की दोपहर एम्स पहुंचे आईजी जितेन्द्र कुमार राणा ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया&period; उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली तथा चिकित्सकों से इलाज की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की&period; आईजी ने डॉक्टरों को दोनों घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आईजी राणा ने कहा कि घायल पुलिस पदाधिकारियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान साहस&comma; बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया है&period; ऐसे जांबाज पुलिसकर्मी बिहार पुलिस की असली ताकत हैं&period; उन्होंने कहा कि पूरे पुलिस विभाग को उनके साहस पर गर्व है और विभाग हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने आईजी को बताया कि दोनों पुलिस पदाधिकारियों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है&period; चिकित्सकों के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं&period; बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद पुलिस महकमे में भी चिंता और संवेदना का माहौल देखा गया&period; कई वरीय पुलिस अधिकारी एम्स पहुंचकर घायल पुलिस पदाधिकारियों का हालचाल लेते रहे&period; वहीं परिजन भी लगातार अस्पताल में मौजूद रहे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करते रहे। आईजी जितेन्द्र कुमार राणा ने घायल पुलिस पदाधिकारियों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया&period; उन्होंने भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी तथा पुलिस विभाग हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा&period; अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि दोनों घायल पुलिस पदाधिकारी जल्द स्वस्थ होकर फिर से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, खरीफ महाभियान-2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंचेंगे किसान जागरूकता वाहन

शेखपुरा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, डीएम-एसपी ने खुद किया रक्तदान, लोगों से की अपील

मोकामा में चल रहे AISF पटना जिला स्तरीय द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन