एनडीए जीतेगा रामगढ़ का विकास सुनिश्चित : डॉ. दिलीप जायसवाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आज रामगढ़ &lpar;कैमूर&rpar; में एनडीए प्रत्याशी श्री अशोक कुमार सिंह के नामांकन सभा का आयोजन किया गया&comma; जिसमे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री&comma; डॉ&period; दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे। इस सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत के आह्वान के साथ&comma; क्षेत्र के विकास और प्रगति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि अशोक कुमार सिंह&comma;जो कि भाजपा के मंझे हुए और जनता के बीच में रहने वाले कार्यकर्ता हैं&comma; रामगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए एनडीए सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाने में सक्षम साबित होंगे। उनका विजयी होना रामगढ़ की सुरक्षा&comma; समृद्धि&comma; और विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा&comma; &&num;8220&semi;एनडीए की नीतियां जनता के हित में हैं&comma; और रामगढ़ के हर नागरिक को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास में नए आयाम जुड़ेंगे।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने रामगढ़ की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अशोक कुमार सिंह को अपना समर्थन दें और रामगढ़ को एक समृद्ध एवं सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाने में योगदान दें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बिहार में विपक्ष के नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारा और आपका बेटा अगर नौवीं फेल हो तो चपरासी की नौकरी नहीं मिलेगी लेकिन लालू प्रसाद का बेटा बिहार का राजा बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों को देखना होगा। उन्होंने उपस्थित जनता को भरोसा देते हुए कहा कि एनडीए प्रत्याशी दलित&comma; महादलित&comma; पिछड़ा&comma; अति पिछड़ा&comma; सवर्ण सहित सामज को सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले शख्स हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने लोगों से वादा करते हुए कहा कि एक साल के अंदर रामगढ़ के विकास के लिए सरकार का खजाना खोल दिया जाएगा। उन्होंने इस सभा मे आने वाले लोगों को धन्यवाद भी दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए एनडीए जरूरी है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी अशोक सिंह को लेकर कहा कि ये भाजपा के मंझे हुए कार्यकर्ता है और जनता के बीच रहने वाले हैं। इनकी जीत से रामगढ़ को एनडीए सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। बिहार के विकास के लिए जरूरी है कि एनडीए और मजबूत हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ की प्रगति&comma; उन्नति और सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से समस्त रामगढ़वासियों से अपील करते हुए कहा कि सुशासन&comma; शांति और सौहार्द के साथ-साथ सतत् विकास को समर्पित एनडीए गठबंधन के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह को रिकॉर्ड मतों जीत दिलाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सभा बिहार के मंत्री मंगल पांडेय&comma; शीला मंडल&comma; जनक राम&comma; हरि सहनी&comma; सुनील कुमार&comma; सन्तोष सिंह&comma; केदार प्रसाद गुप्ता&comma; जमा खान &comma;केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद&comma; सतीश चंद्र दुबे&comma; सहित राष्ट्रीय लोकमोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा&comma; जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अलावा निवेदिता सिंह&comma; लखेन्द्र पासवान&comma; प्रमोद कुमार&comma; हरिभूषण ठाकुर&comma; जयप्रकाश यादव&comma; सुशील कुमार सिंह&comma; रिंकी पांडेय&comma; मुरारी गौतम&comma; संगीता कुमारी &comma; सुनील चौबे&comma; सन्तोष निराला&comma; मनोज जायसवाल&comma; प्रमोद पटेल&comma; मिथिलेश तिवारी&comma; राजेश वर्मा&comma; संतोष पाठक&comma; अशोक भट्ट&comma; शिशिर चौबे&comma; राजन सिंह&comma; ब्रजकिशोर बिंद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान