कार ऑटो की टक्कर में पति पत्नी की मौत, तीन अन्य जख्मी!

&NewLine;<p><strong>दानापुर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी में सड़क हादसे का कहर जारी है। दानापुर अनुमंडल के दीघा-रूपसपुर नहर मार्ग के 208&sol;209 नंबर पाया के निकट हुए कार नं बीआर 01 बी जेड 8837 एवं टेंम्पू नंबर BR0IPH8515 के बीच सीधी टक्कर में ऑटो सवार पति पत्नी की मौत हो गयी। जबकि तीन जख्मी बताये जाते हे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुल्हिन बाजार निवासी शिवदयाल यादव &lpar;44&rpar; अपनी पत्नी मंजु देवी के साथ अपने ससुराल दीघा के बांसकोठी जा रहे थे। इसी क्रम में दीघा-रूपसपुर नहर मार्ग पर पाया संख्या 208के निकट दीघा की ओर से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया। जिसमें शिवदयाल एवं मंजू की मौत हो गया। जबकि तीन लोग जख्मी बताये जा रहे। तीनों जख्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के भाई शम्भू प्रसाद ने बताया कि मेरी पत्नी के श्राद्ध में शामिल होने आये थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जप्त कर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

मूल्य वृद्धि अविलंब वापस नहीं लेने पर राज्य व्यापी आंदोलन की भाकपा ने दी चेतावनी