अंचरा पंचायत के ऋषि देव टोला वार्ड 09 में पांच बर्षो में नहीं हुआ विकास का कार्य

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंचरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 स्थित &lpar;ऋषिदेव&rpar;महादलित टोला के लोग विकास की कार्य से अब भी है कोसों दूर।लोग फूस के झोपड़ी में रहने को है मजबूर। संवादाता के द्वारा समाचार संकलन के दौरान जब टोले पर पहुंचा तो देखा कि चारों तरफ झोपड़ी ही झोपड़ी दिखाई दे रहा है तो कहीं शौचालय भी देखने को नहीं मिला&comma; इसी बात पर टोले के लोगों से जानकारी लेने के लिए बात किए तो उपस्थित महिलाओं ने बताई कि हम लोगों का कोई विकास नहीं हुआ आजतक।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महिलाओं ने बताई कि हम लोगों को ना तो प्रधानमंत्री आवाज योजना का लाभ ही मिला&comma;और ना तो शौचालय&comma; पेंशन&comma; राशन कार्ड आदि पंचायत के प्रतिनिधियों के द्वारा मुहैया कराया गया है। बाढ़ बरसात के समय हम लोगों के घर में बाढ़ का पानी घुसा रहता है&comma; लेकिन देखने कोई जनप्रतिनिधि नहीं आते है। पंचायत के मुखिया कभी भी हम लोगों के टोले पर आकर नहीं देखते हैं कि हम लोग कैसे रहते हैं। कुछ महिलाएं ने बताया कि कोई भी योजना का लाभ बिना नजराना दिए नहीं मिलता है। जबकि लगभग एक सौ घर एवं लगभग 500 जनसंख्या की बस्ती है। मौके पर उमानंद ऋषिदेव&comma;मसो० फुलेश्वरी देवी&comma;रेकची ऋषिदेव&comma;मैथानी देवी&comma;प्राणबती देवी&comma;बोदनी देवी&comma;मसो०लीली देवी&comma;अनिला देवी&comma;ममता देवी&comma; आदि उपस्थित लोगों ने बताया कि टोले का विकास नहीं तो वोट नहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या कहते हैं मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र शर्मा&colon;-<&sol;strong><br>इस बाबत श्री शर्मा ने बताया कि विकास करना पंचायत के कर्मी व पदाधिकारियों का काम है&quest; मेरा नहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या कहते हैं वार्ड सदस्य- पप्पू वर्मा&colon;-<&sol;strong><br>इस बाबत वार्ड सदस्य से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 5 वर्षों में लगभग बीस को लोगों को आवास योजना का लाभ दिया गया है।शेष परिवार के लोगों का नाम नए सूची में शामिल हैं&comma; योजना प्रारंभ होने के बाद बाकी बचे लोगों का लाभ मिल सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों ने आवास योजना का पैसा तो उठा लेता है। लेकिन घर नहीं बनाता है। जिस कारण टोले में झोपड़ी दिखाई देता है। शौचालय निर्माण के संबंध में बताया कि यह योजना का लाभ उस व्यक्ति को मिलता है&comma; जो पहले शौचालय निर्माण पूर्ण करता है। सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना का पाइप एवं नल नहीं लगाया गया है। हम लोग विभाग से संबंधित पदाधिकारी को बोलते बोलते थक चुके हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री