हेलमेट -सीटबेल्ट के साथ फिटनेस एवं परमिट विशेष चला जांच अभियान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि फिटनेस फेल वाहनों की जांच के लिए आगे भी चलाया जाएगा विशेष जांच अभियान।फिटनेस फेल वाहनों को सड़क पर चलाया जाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से खतरनाक है।जिन वाहनों का फिटनेस फेल है वह फिटनेस जांच कराएं और वाहन फिट होने के बाद ही चलाएँ हेलमेट-सीटबेल्ट के साथ व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस एवं परमिट विशेष जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान फिटनेस प्रमाण पत्र अपडेट नहीं पाए जाने&sol;फिटनेस फेल वाहनों&comma; बिना परिमट के तथा बिना हेलमेट-सीटबेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। यह अभियान सभी जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी&comma; एमवीआई और ईएसआई द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 1123 वाहनों की जांच में मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत 432 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया एवं 48 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। वहीं मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन में 11 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गई।परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि फिटनेस फेल वाहनों की जांच के लिए आगे भी विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। परिवहन सचिव ने सभी व्यवसायिक वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने ट्रकों एवं अन्य व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस जांच करा लें एवं दुरुस्त होने के बाद ही चलाएँ। फिटनेस फेल वाहनों को चलाना न सिर्फ मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है&comma; बल्कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। आये दिन इससे सड़क दुर्घटना होती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला परिवहन कार्यालय द्वारा काॅमर्शियन और निजी वाहनों के लिये अलग-अलग अवधि के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। नई गाड़ियों के पंजीकरण के समय ही उन्हें प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। 8 साल तक नये काॅमर्शियन वाहनों को यह दो साल के लिये जारी किया जाता है। वहीं 8 साल से पुराने व्यावसायिक वाहनों को हर साल जांच करवाकर फिटनेस प्रमाण पत्र लेना जरूरी होता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस महोत्सव कल, होगी भजन अमृतवर्षा

गौरीचक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर चस्पा किया इश्तेहार

कुख्यात भगोड़े अपराधियों के खिलाफ ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार तामील