जिले में इस बार 22 नवम्बर को मनाया जायेगा खुशहाल परिवार दिवस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;सजंय कुमार तिवारी&rpar;&colon; <&sol;strong>जिले के सभी सामुदायिक व शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों &comma; यू&period;पी&period;एच&period;सी&period; और सब सेंटर के साथ ही जिला महिला चिकित्सालय में खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन इस बार सोमवार &lpar;22 नवंबर&rpar; को किया जायेगा। इसके तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और परिवार नियोजन पर लाभार्थियों को परामर्श और सेवाएं दी जाएंगी । आमतौर पर खुशहाल परिवार दिवस हर माह की 21 तारीख़ को मनाया जाता है लेकिन 21 तारीख को रविवार होने के कारण इस बार इसे 22 नवम्बर को मनाया जायेगा । यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी&sol;परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ० एसके तिवारी ने दी &vert; उन्होंने कहा कि समुदाय में परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के मकसद से आयोजित इस कार्यक्रम में चिन्हित दम्पति को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जायेगा। नोडल अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से नव-विवाहित दम्पति &comma;एक जनवरी 2020 के उपरांत जटिल गर्भावस्था की प्रसूताएँ तथा एक या दो से अधिक बच्चों वाले योग्य दम्पति को परिवार नियोजन के साधनों से जोड़ना है। कार्यक्रम से पहले ऐसी महिलाओं को चिन्हित किया गया है&comma; जिनमें गर्भावस्था के दौरान जटिलताएं रहीं हैं । चिन्हित महिलाओं और नव-विवाहित दंपति को परामर्श भी दिया जायेगा&comma;जो उन्हें परिवार नियोजन अपनाने के लिए सहायक होगा। जटिल गर्भावस्था की प्रसूताओं को जोखिम से बचाने के लिए उन्हें परिवार नियोजन के साधनों से जोड़ना बहुत ही आवश्यक है। नव-विवाहित दम्पति को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बास्केट ऑफ़ च्वाइस के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। आशा कार्यकर्ता इसके लिए परामर्श सेवाएं भी दे रही हैं। खुशहाल परिवार दिवस के अन्तर्गत दम्पति को परिवार नियोजन के साधनों से जोड़ा जायेगा&comma; जिससे उनको लाभ मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त