आठ घंटे तक अस्पताल-दर-अस्पताल भटकता रहा मसौढ़ी में पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी हैदर, हो गई मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर की इलाज के लिए अस्पताल-दर-अस्पताल भटकने के दौरान मौत हो गई&period; पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम करीब 7&colon;30 बजे मनीचक गांव में अपहृत युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में हैदर गंभीर रूप से घायल हो गया था&period; गोली लगने के बाद उसके साथी उसे बचाने के लिए पूरी रात एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर घूमते रहे&comma; लेकिन करीब आठ घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में घायल होने के बाद हैदर को उसके साथी सबसे पहले पुनपुन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे&period; वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया&period; बताया जाता है कि पुलिस केस होने और गिरफ्तारी के डर से उसके साथी उसे पीएमसीएच में भर्ती कराने के बजाय कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए&period; वहां से भी उसे आवश्यक उपचार नहीं मिल सका।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद घायल अपराधी को बाईपास स्थित एक अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया&period; हालत लगातार बिगड़ती रही और उसके साथी रात भर इलाज के लिए डॉक्टरों और अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे&period; अंततः शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे उसे पारस अस्पताल ले जाया गया&comma; लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी&period; पारस अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया&period; इसके बाद उसके साथ आए लोग शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूर्वी पटना के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में हुई है&period; वह एक कुख्यात अपराधी था और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे&period; पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसे पूर्व में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और कुछ माह पूर्व ही वह जमानत पर बाहर आया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ऐसे हुई थी पूरी वारदात&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार मनीचक गांव में जिस युवक का अपहरण किया गया था&comma; उसे अपराधियों ने OLX पर मोबाइल खरीदने-बेचने के बहाने बुलाया था&period; युवक के वहां पहुंचते ही आधा दर्जन अपराधियों ने उसे घेर लिया और बंधक बना लिया&period; इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई तथा पैसे छीनने का प्रयास किया गया&period; युवक के विरोध करने पर अपराधियों ने उसकी हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी एक युवक को बंधक बनाकर उसकी हत्या की तैयारी कर रहे हैं&period; सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना के अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची&period; पुलिस की गाड़ियों को देखते ही अपराधियों ने भागने के बजाय ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अचानक हुई गोलीबारी में अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर में गोली लग गई&comma; जबकि एएसआई संजय कुमार के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई&period; पुलिसकर्मियों के घायल होने के बावजूद टीम ने मोर्चा संभाले रखा और जवाबी कार्रवाई की&period; इसी दौरान अपराधी मोहम्मद हैदर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया&comma; जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे और ग्रामीण रास्तों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने घटनास्थल से अपहृत युवक को सकुशल मुक्त करा लिया&period; घायल पुलिस अधिकारियों को तत्काल पटना एम्स भेजा गया&comma; जहां उनका इलाज चल रहा है&period; वहीं हैदर को उसके साथी अपने साथ लेकर भाग निकले और पूरी रात विभिन्न अस्पतालों में इलाज की तलाश करते रहे&period; आखिरकार शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अपहरण&comma; पुलिस पर हमला और अवैध हथियारों के इस्तेमाल समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है&period; फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मसौढ़ी&comma; पुनपुन और आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है&period; पुलिस का दावा है कि इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फुलवारी में टेंपो स्टैंड का अभाव बना बड़ी समस्या : रोजाना झगड़े, मारपीट और जाम से जूझ रहे ऑटो चालक व आम लोग

नई दिशा नारी शक्ति समिति का स्थापना दिवस समारोह संपन्न, 200 महिलाओं को किया गया सम्मानित

ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, विद्यार्थियों ने बिहार संग्रहालय का किया शैक्षणिक भ्रमण