15 अगस्त पर गुरुग्राम किले में तब्दील, 11 नाकों पर नाकाबंदी; 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गुरुग्राम&comma;  à¤¸à¥à¤¶à¥€à¤²à¤¾ देवी &colon;<&sol;strong> स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। जिले में करीब 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 13 अगस्त शाम चार बजे से 11 प्रमुख नाकों पर विशेष नाकाबंदी शुरू होगी&comma; जो समारोह समाप्त होने तक जारी रहेगी। संदिग्ध वाहनों और लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य जिला स्तरीय समारोह ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-38 में होगा&comma; जहां हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ&period; कृष्ण लाल मिड्ढा ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा पटौदी&comma; सेक्टर-43&comma; नखड़ौला-मानेसर और सोहना में भी समारोह आयोजित होंगे।सभी प्रमुख आयोजन स्थलों पर सुरक्षा की कई लेयर बनाई गई हैं। प्रवेश द्वारों पर DFMD और HHMD से जांच होगी&comma; जबकि महिला आगंतुकों की जांच महिला पुलिसकर्मी करेंगी। रूफ-टॉप ड्यूटी&comma; एंटी-सैबोटाज चेकिंग&comma; आउटर कॉर्डन और QRT की तैनाती रहेगी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>होटल&comma; मॉल&comma; क्लब&comma; धर्मशाला और अन्य संवेदनशील स्थानों की भी विशेष जांच की जाएगी। समारोह स्थलों पर पांच फायर ब्रिगेड और पांच एंबुलेंस तैनात रहेंगी। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा

दूध की थैलियां ले उड़े 4 किशोर, CCTV ने खोली पोल दुकानदार बोला नवरात्रे हैं भाई, माफ कर दिया