किराना व्यवसाई का हत्यारा 72 घंटे के बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर!

&NewLine;<p><strong>दानापुर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> दिलीप राय गोलीकांड में 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों गिरफ्तारी करने से दूर है&comma; जिससे पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाना लाजिम है। बीते बुधवार को देर रात में अज्ञात अपराधियों ने दानापुर थाना क्षेत्र के कृषि मुबारकपुर फोरम के पास किराना व्यवसाई दिलीप राय को देर रात में गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मठियापुर उसरी के तरफ भागने में सफल रहा है। घायल व्यक्ति की सिर में गोली लगी है। जिससे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के न्यू ताराचक के रहने वाले दरबारी राय का पुत्र दिलीप राय के रूप में हुई है। जो किराना दुकान प्रतिदिन के तरह बंद कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी। गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। मोटरसाइकिल सवार हथियार बंद दो अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। पटना सिटी एसपी पश्चिमी अशोक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किराना दुकानदार की गोली मारी गई हैं। फिलहाल गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है&comma; मामले की जांच की जा रही है। घायल के बड़े भाई श्रीमाला राय के फर्द बयान पर अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसका दानापुर थाना कांड संख्या 679&sol;21 धारा 326&comma; 307&sol;34IPC सहित 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधी की पहचान हो सके। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की पहल : गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित

मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

कोरियन भाषा प्रशिक्षण से खुलेगा बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सचिव, डॉ. कौशल किशोर