एम्स पटना का 10वां स्थापना दिवस आज

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान &lpar;एम्स&rpar; पटना का 10वां स्थापना दिवस 25 सितम्बर &lpar;शनिवार&rpar; को संस्थान के सभागार में मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय&comma; भारत सरकार डॉ&period; भारती पवार बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन उपस्थित रहेंगी। इसके अतिरिक्त बीजेपी सांसद डॉ&period; संजय जायसवाल&comma; स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव&comma;  सांसद  छेदी पासवान एवं मुख्य सचिव बिहार सरकार त्रिपुरारी शरण&lpar;आईएएस&rpar;&comma; सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय &lpar;भारत सरकार&rpar; राजेश भूषण &lpar;आईएएस&rpar; विशिष्ट अतिथि होंगे। स्थापना दिवस व्याख्यान डॉ&period; धर्मेन्द्र सिंह गंगवार &lpar;आईएएस&rpar; अपरसचिव एवं वित्तीय सलाहकार&comma; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय&comma; भारत सरकार देंगे। इस मौके पर एम्स पटना के निदेशक डॉ&period; प्रभात कुमार सिंह एम&period;बी&period;बी&period;एस&period; एवं बी&period;एससी&period; नर्सिंग के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे&period; 10वें स्थापना दिवस कार्य क्रम को लेकर संस्थान के संकाय सदस्यों&comma; छात्र-छात्राओं एवं विद्यार्थियो à¤‚मे खासा उत्साह का माहौल है। बीते एक सप्ताह से संस्थान में शैक्षणिक एवं शोध कार्यक्रमों&comma; वाद-विवाद व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है&comma; जिनका समापन 25 सितम्बर को होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंबेडकर जयंती पर “अमृत प्रसादोत्सव” का आयोजन, बच्चों ने लिया समानता और शिक्षा का संकल्प

खेमनी चक मोड़ पर इंस्पेक्टर और कोयला कारोबारी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर घंटों चला हंगामा

हत्या कांड का फरार अभियुक्त व अंतरराज्यीय स्वर्णाभूषण चोरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार!