विद्यालय प्रांगण हुआ दादा-दादी/नाना-नानी का सम्मान समारोह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> शनिवार को एस० डी० भी० पब्लिक स्कूल&comma; नत्थूपुर रोड&comma; कुरथौल&comma; पटना के प्रांगण में &&num;8220&semi;ग्रैंड पैरेन्ट्स डे&&num;8221&semi; का आयोजन किया गया&period; इस आयोजन में बच्चों को अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के महत्व से अवगत कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित दादा-दादी एवं नाना-नानी का बच्चों ने तिलक लगाकर और नृत्य-संगीत के माध्यम से अभिवादन किया&period; इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजेश्वर कुमार&comma; उप-निदेशक अनिल कुमार एवं प्रधानाचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय ने सभी ग्रैंड पैरेन्ट्स को तुलसी का पौधा और मिष्टान्न प्रदान कर सम्मानित किया&period; सभी ग्रैंड पैरेन्ट्स ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनका उत्साहवर्द्धन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रधानाचार्य ने बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार दोनों का महत्व समझाते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य उचित संस्कार और मानवीय मूल्यों के साथ-साथ बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना का विकास करना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस आयोजन में सौ से अधिक ग्रैंड पैरेन्ट्स शामिल हुए&period; उन्होंने इस दिवस को महत्वपूर्ण बताया और विद्यालय की इस पहल की सराहना की&period; उनका कहना था कि ऐसे आयोजन से बच्चों में अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति सम्मान एवं संस्कार की भावना और गहरी होगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई&period; कार्यक्रम के अंत में सह-शैक्षणिक संचालक उत्पल कुमार ने सभी आगंतुकों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार