भव्य महिला उद्योग मेला का आयोजन, 41 स्टॉल और 75 ने भरा मुद्रा लोन फॉर्म

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स &lpar;कैट&rpar; महिला विंग&comma; रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया &lpar;SBI&rpar; के संयुक्त तत्वावधान में आज शांति श्री भवन &lpar;अरोड़ा हाउस&rpar;&comma; पटना सिटी में दूसरे कैट महिला उद्योग मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसबीआई के डीजीएम श्री जोरा सिंह&comma; कैट बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा और जेडीयू की प्रदेश महिला अध्यक्ष भारती मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत महिला विंग की संयोजिका श्रीमती रुचि अरोड़ा&comma; प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु अग्रवाल और पटना अध्यक्ष प्रियंका कुमार ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रुचि अरोड़ा ने कहा कि कैट सदैव व्यापारियों की सेवा में समर्पित रहा है। पटना सिटी में यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है&comma; जिसे भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश महिला अध्यक्ष भारती मेहता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं और इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें और सशक्त किया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसबीआई के डीजीएम जोरा सिंह ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी&comma; वहीं इंदु अग्रवाल ने इस आयोजन को नियमित रूप से करने की बात कही। कैट प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत अरोड़ा ने कहा कि महिला शक्ति को सशक्त बनाने के लिए यह मेला एक सार्थक पहल है। कार्यक्रम में साड़ी&comma; सूट&comma; बेडशीट&comma; हैंडमेड फैंसी आइटम्स&comma; आर्टिफिशियल ज्वेलरी&comma; चांदी की राखियों समेत कई उत्पादों की दुकानें लगाई गई थीं। मेले में कुल 41 स्टॉल लगाए गए और 75 महिलाओं ने मुद्रा लोन शिविर में आवेदन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सफल आयोजन में कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा&comma; महिला विंग संयोजिका रुचि अरोड़ा&comma; प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु अग्रवाल&comma; पटना अध्यक्ष प्रियंका अरोड़ा&comma; राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी&comma; राष्ट्रीय सचिव डॉ&period; रमेश गांधी&comma; वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नंदन&comma; महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार डालमिया&comma; सचिव शीतल नायक&comma; दिलीप जी&comma; दुर्गा जी&comma; राजेश वल्लभ&comma; बी&period; एन&period; प्रसाद&comma; सुशील जी&comma; प्रवीण सहित कई गणमान्यजनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश