पटना में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>  भाद्रपद कृष्ण अष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस अवसर पर पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन का विधिवत उद्घाटन दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। वहीं बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद मोहम्मद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस्कॉन टीएमसी के को-चेयरमैन रमन मनोहर दास ने बताया कि जन्माष्टमी की मध्य रात्रि 12 बजे सहस्त्र नदियों के जल और पंचगव्य से 108 कलश द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया जाएगा। इससे पहले मायापुर से आई इस्कॉन की कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन मेला आयोजित किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>टीएमसी सदस्य राधापति चरण दास ने बताया कि मंदिर की भव्य सजावट के लिए बेंगलुरु&comma; पुणे&comma; कोलकाता सहित विदेशों से करीब 8 टन फूल मंगाए गए हैं। 4 सितंबर को मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलेंगे और रात 1&colon;30 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान प्रसिद्ध गायिका प्रिया मलिक श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देंगी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; 5 सितंबर को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य ए&period;सी&period; भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 12 बजे पंचगव्य और तीर्थ जल से महाभिषेक&comma; महाआरती और छप्पन भोग का आयोजन होगा। इसके बाद प्रभुपाद जी का गुणगान किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए 20 हजार से अधिक लोगों के महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जीपीओ गोलंबर से मंदिर परिसर तक बैरिकेडिंग की जाएगी। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 150 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से जूते-चप्पल की व्यवस्था स्वयं करने की अपील की है। साथ ही आजीवन सदस्यों से अपना लाइफ मेंबरशिप कार्ड साथ लाने का अनुरोध किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा