पटना सिटी में श्रीराम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, अशोक सेवा समिति ने किया स्वागत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर पटना सिटी में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा श्रीराम जन्मोत्सव समिति पटना सिटी के नेतृत्व में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान अशोक राजपथ स्थित आलमगंज थाना के समीप सुप्रसिद्ध सम्राट अशोक सेवा समिति द्वारा यात्रा में शामिल श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंगवस्त्र&comma; फूल-माला एवं सुंदर मोमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में सम्राट अशोक सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा&comma; सचिव मुकेश कुमार ठाकुर&comma; कोषाध्यक्ष बाबू भाई&comma; उपाध्यक्ष शाहिद अंसारी&comma; मुन्ना सरकार&comma; मीडिया प्रभारी गणेश कुमार सहित सदस्य रोहित घोष&comma; संजय मालाकार&comma; दीप सागर&comma; सत्यनारायण प्रसाद&comma; हनी कुमार और सन्नी कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखी गई&comma; जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। रामभक्तों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पूरे मार्ग को गूंजायमान कर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सटीकता से उत्कृष्टता तक : एम्स पटना में सर्जिकल कौशल का जीवंत प्रदर्शन

सरकार आपदा, संकट और मुश्किल समय में एयरलाइंस, एंबुलेंस और ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की “डायनामिक प्राइसिंग” को नियंत्रित करे : संजय यादव

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 38 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार!