गुरु सम्मान समारोह 2024 का भव्य आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वैशाली&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित देवचंद महाविद्यालय में डॉ शशि भूषण कुमार अध्यक्षता में मानवाधिकार संरक्षण के लिए प्रयत्नशील संस्था मानवाधिकार टुडे द्वारा गुरु सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन किसान चाची नाम से मशहूर पद्मश्री राजकुमारी देवी&comma; देश और दुनिया में कैंसर रोग विशेषज्ञ के रूप में चर्चित पद्मश्री जितेंद्र कुमार सिंह&comma; कला के क्षेत्र के चर्चित व्यक्तित्व पद्मश्री अशोक कुमार &&num;8216&semi;विश्वास&&num;8217&semi;&comma; शिक्षाविद डॉ पंकज कुमार एवं मानवाधिकार टुडे के सम्पादक शशि भूषण कुमार ने किया। स्वागत भाषण डॉ शिव बालक राय प्रभाकर&comma; सरस्वती वंदना डॉ सूर्य प्रकाश उपाध्याय एवं गुरु वंदना सरस्वती मिश्रा ने गाया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों में अच्छा काम करने वाले 51 शिक्षकों को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक सफल संगोष्ठी का भी भव्य आयोजन किया गया। जिसका विषय था &&num;8211&semi; &&num;8220&semi;सोशल मीडिया के युग में गुरुओं का महत्व&&num;8221&semi; । विषय प्रवेश कराते हुए शिक्षाविद डॉ पंकज कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया का ज्यादातर इस्तेमाल सूचना के लिए किया जाता है&comma;ज्ञान के लिए नहीं।सोशल मीडिया पर जो निगेटिव नैरेटिव गढ़े जा रहे हैं&comma;समाज उससे कमजोर होता है। गुरुजनों को इसके दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सचेत एवं प्रयत्नशील रहना होगा। जे एल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ रजनीश कुमार ने सोशल मीडिया के पाज़िटिव पक्षों का अपने भाषण में उल्लेख किया और कहा कि ऐसे कई प्लेटफार्म हैं <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिनका बेहतर उपयोग कैरियर के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। डी सी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ आलोक कुमार सिंह ने समय के साथ साथ शिक्षकों को भी अपना तकनीकी ज्ञान अपडेट करने की सलाह दी। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ विमल जैन एवं पद्मश्री राजकुमारी देवी किसान चाची ने सभी शिक्षकों को पुरस्कार मिलने की बधाई देते हुए कहा कि समाज का सबसे प्रतिष्ठित काम शिक्षा देना है।लोगों की अपेक्षा शिक्षकों से है कि समाज के सबसे अंतिम पंक्ति तक शिक्षा का प्रकाश गुरुजन ही फैला सकते हैं। गुरुजनों को राष्ट्र निर्माण के साथ ही चरित्र निर्माण भी करना होगा। समारोह को पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास ने भी संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ कौशल विकास की आवश्यकता को रेखांकित किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह का अध्यक्षीय भाषण करते हुए कार्यक्रम संयोजक एव मानवाधिकार टुडे के संपादक डॉ शशिभूषण कुमार ने सभी आगत अतिथियों का आभार जताया एवं सम्मानित होने वाले गुरुजनों को बधाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के ग़लत इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने की जिम्मेदारी आप गुरुजनों की है।आपको मार्गदर्शन करना होगू एवं नियंत्रित इस्तेमाल का नियमन ही नहीं देना होगा बल्कि स्वयं उदाहरण बनना होगा। उन्होंने कहा कि एक घंटे से अधिक सोशल प्लेटफार्म पर समय देना छात्रों के लिए आत्मघाती होगा। समस्त बिहार के गुरुजनों का सम्मान हाजीपुर में होता हुआ सुनकर रोसड़ा समस्तीपुर के विधायक वीरेंद्र कुमार भी बिना सूचना दिए पहुंच गए और उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वागताध्यक्ष डॉ शशिभूषण कुमार द्वारा उन्हें शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।देककार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में प्रभात कुमार चौधरी&comma; अखिलेश कुमार&comma; प्रिया राय&comma; मोहिनी प्रिया&comma; विश्वजीत कुमार&comma; रजनीश कुमार पल्लव&comma; सुधांशु कुमार पाण्डेय&comma; डॉ मिथलेश कुमार &comma; विश्वजीत सिंह चंदेल &comma; शिवपूजन कुमार&comma;संजय कुमार&comma;डॉ ए पी सिन्हा&comma; आलोक रंजन&comma;कमलेश कुमार&comma;राजा राम दास&comma;सतीश कुमार साथी&comma;अब्दुल कलाम&comma; सुधांकर चक्रवर्ती&comma;सुनीता कुमारी&comma; श्रवण कुमार&comma;के एम मिश्रा&comma;डॉ राजेश्वर मुकेश&comma;रजनीश कुमार&comma;सोनी कुमारी&comma;डॉ श्याम शरण&comma;मोहम्मद हसनैन&comma;मधु कुमारी&comma;अभिलाषा&comma;अखिलेश कुमार सिंह&comma;सूर्य प्रकाश&comma; अमरनाथ कुमार&comma;अरुण कुमार आर्य&comma;विजय कुमार भूसकुलिया&comma;संतोष कुमार&comma;प्रमोद कुमार मिश्रा&comma;डॉ विश्वजीत कुमार चंदेल&comma;आलोक कुमार सिन्हा&comma;राहुल कुमार&comma;मोनू कुमारी&comma;रवि रंजन कुमार&comma;डॉ अजुबाला&comma;डॉ मनोज कुमार सिंह&comma;डॉ शिप्रा मिश्रा&comma;अशर्फी सिंह&comma;रविन्द्र झा&comma;मुकेश कुमार&comma;अलका श्री&comma;प्रभाष चंद्र राय&comma;डॉ सत्य प्रकाश&comma;रामप्रीत प्रसाद चौधरी&comma;गिरीश दत्ता आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन कौसर परवेज खान एवं धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष सिंह ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन