श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर राज्यपाल, मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने टेका मत्था

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान&comma; भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल&comma; और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु घर में मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया। गणमान्य लोग दीवान हॉल भी पहुंचे&comma; जहां उन्होंने शीश झुकाकर गुरु का आशीर्वाद लिया और बिहारवासियों के सुख&comma; शांति&comma; और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस पवित्र अवसर पर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चारों ओर गुरु गोविंद सिंह जी के उपदेशों और शिक्षाओं का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर ग्रहण किया और इस ऐतिहासिक दिन को श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया। इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह&comma; तख्त श्री हरिमंदिर जी प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह एवं अन्य प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान