गोपालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से 840 लीटर देसी महुआ शराब बरामद; तस्कर फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। गोपालपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 840 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की है&period; हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में वाहन जांच और घेराबंदी अभियान चलाया गया था&period; इसी दौरान संदिग्ध लग्जरी कार को रोकने का प्रयास किया गया&period; पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर भाग निकले&period; तलाशी लेने पर कार से 21 बोरों में रखी कुल 840 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर थाना लाया है&period; वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक और तस्करी गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है&period; फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है&period; शराब के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा&period; मामले में उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना विमेन्स कॉलेज में प्राचार्या डॉ. सिस्टर एम. रश्मि को भावभीनी विदाई, योगदान को किया गया सम्मानित

एम्स पटना में ‘अवबोधन 2026’ का शुभारंभ, पूर्वी भारत में पहली बार एंडोस्कोपिक स्कल बेस सर्जरी का व्यापक हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, साहित्य और संस्कृति का हुआ संगम