गोनपुरा पैक्स अध्यक्ष नही ले रहे किसानों से बोरे के पैसे!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>एक तरफ पटना जिला में धान की खरीद में कई तरह की कोताही और लापरवाही बरते जाने के मामले सामने आ रहे हैं वह फुलवारी शरीफ प्रखंड में धान खरीद में तेजी आई है । प्रखंड के अधिकांश किसानों से पैक्स धान की खरीद कर रहे हैं । वहीं आलमपुर गोनपुरा पैक्स में धान खरीद में किसानों के लिए बड़ी ही राहत देने वाली बात सामने आई है। फुलवारीशरीफ प्रखंड का आलमपुर गोंनपुरा पैक्स पूरे पटना जिला में पहला ऐसा पैक्स है जहां किसानों से धान के बोर की राशि नहीं ली जा रही है और मुफ्त में ही धान के बोरे भी उपलब्ध कराया जा रहा है।जिससे किसानों में हर्ष का माहौल है। आलमपुर गोनपुरा पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया की धान के बोरे किसानों को मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं । इतना ही नही धान के बोरे के लिए मिलने वाले निर्धारित मूल्य 25 रुपये भी नहीं ले रहे हैं । उनका छोटा सा प्रयास मात्र है जिससे किसानों को राहत मिल पाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब हो की प्रखंड में लगभग एक लाख साठ हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है जिसमे आलमपुर गोनपुरा पैक्स में अबतक करीब ढाई सौ क्विंटल धान की खरीद हो चुकी हैं ।बताया जाता है कि ऐसा ही प्रखंड के तमाम पैक्स में है। औसतन हर पैक्स में दो सौ से अधिक क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा