स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है : श्री एम के एस मुंडा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>56वीं वाहिनी एस&period; एस&period; बी&period; बथनाहा मुख्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत&&num;8221&semi; स्वच्छता पखवाड़ा&&num;8221&semi; के शुभारंभ पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन। बताते चलें कि आज दिनांक 01 दिसंबर 2021 बुधवार से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर 56वीं वाहिनी बथनाहा और इसके अंतर्गत आने वाले समस्त सीमा चौकियों में कार्मिकों द्वारा काफी जोश व उमंग के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट श्री मुकेश कुमार सिंह मुंडा ने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए समस्त कार्मिकों को स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई और कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोग मुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह सुखी जीवन की आधारशिला है। साफ-सुथरा रहना मनुष्य का प्राकृतिक गुण है। स्वच्छता का अर्थ होता है अपने वातावरण और स्वयं को हानिकारक तत्व जैसे गंदगी या कीटाणुओं आदि से बचाना। स्वच्छता का आशय शरीर और वातावरण में उत्पन्न हुए मल को उचित समय पर स्वच्छ करना होता है। वातावरण स्वच्छता विश्व के लिए हितकर है इसलिए हमें सर्वप्रथम हमारा घर फिर आस-पड़ोस फिर कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने का भरपूर प्रयास करना चाहिए जिससे कि देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने का मार्ग प्रशस्त हो सके। जवानों से शपथ के शब्दों को आत्मसात करने पर भी बल दिया l मौके पर उप कमांडेंट कस्तूरी लाल&comma; सहायक कमाण्डेन्ट रोमेश एखोम&comma; सहायक कमांडेंट अमनेंद्र प्रताप सिंह&comma; उप निरीक्षक प्रेम कुमार गुप्ता एवं 56वीं वाहिनी के समस्त कार्मिक व नव प्रशिक्षु उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम माँझी और मंत्री संतोष सुमन की इफ्तार पार्टी में शिरकत की

गैस सिलेंडर वितरण की स्थिति पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों में सघन छापेमारी के निर्देश