गोलीबारी से थर्राया गौरीचक का उष्फा इलाका!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में उष्फा पंचायत अंतर्गत चकबीहरी और जमलपुरा गांव के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर अचानक इलाके में गोलियां तड़तड़ाने लगी। ग्रामीणों के मुताबिक गोलियों की तड़तड़ाहट के बावजूद गौरीचक थाना पुलिस इलाके में छानबीन करने तक नहीं पहुंची। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि करीब 50 राउंड से भी अधिक गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीण सूत्र के मुताबिक चकबिहरी निवासी डॉ विजय का रविवार को श्राद्ध कर्म कार्यक्रम संपन्न होना था। इसी सिलसिले में डॉ विजय के साढू और मुन्ना यादव मुन्नन के भतीजे के चार पहिया वाहन आने जाने के दौरान टकराने से बच गए । हालांकि दोनों के चार पहिया वाहन आने जाने के क्रम में सट गए थे जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। राह चलते हुआ विवाद नहीं थमा और थोड़ी ही देर बाद दोनों ओर से लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ के लोग हरवे हथियार लेकर एक-दुसरे से लड़ने के मूड में आ गए। दोनों ही गांव के लोग एक दूसरे गाँव के तरफ हवा में दर्जनों राउंड गोलीबारी करने लगे इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस मामले को लेकर पूरे इलाके में तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है । इस पूरे मामले पर गौरीचक थाना अध्यक्ष लालमणि दुबे ने कहा कि उन्हें कोई गोलीबारी की सूचना नहीं मिली है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की