चोरी की बाइक चला रहा था गौरीचक थाना का निजी वाहन चालक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना के गौरीचक थाने का निजी वाहन चालक चोरी की बाइक चलाते हुए देखा गया&period;बाइक मलिक ने जब अपने चोरी हुए बाइक को देखा तो वह उसके पीछे दौड़ा&period;यह देख बाइक चला रहा युवक गौरीचक थाने में चला गया&period; बाईक मालिक वहां जब जाकर पूछा ताछ करने लगा तब पता चला बाइक चला रहा युवक गौरीचक थाने का निजी वाहन चालक मुन्ना है&period; इस घटना के खुलसा होने के बाद थाना पुलिस में हड़कंप मच गया&period; बाइक मालिक पिंटू और गौरीचक थाने का निजी वाहन चालक मुन्ना और वहां मौजूद लोगों में तू तु मैं मैं होने लगा&period; इसकी जानकारी लोगों ने थाना अध्यक्ष अमित कुमार को दी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>धनरूआ के चक जुलाह गांव का रहने वाला पिंटू कुमार एक ट्रैक्टर चोरी के मामले को लेकर गौरीचक पहुंचे थे&period; पिंटू कुमार ने बताया कि गौरीचक बाजार में उन्होंने अपनी पल्सर बाइक को एक युवक को चलाते देखा&period; उन्होंने बताया कि उनकी पल्सर बाइक 16 मार्च 2023 को उनके घर के पास से चोरी हो गई थी&period; बाइक चोरी की शिकायत उन्होंने धनरूआ थाना में लिखित दिया था&period; 2 साल बाद भी उनकी बाइक को पुलिस बरामद नहीं कर पाई&period; इस बीच अपने बाइक को एक युवक को चलाते देखा तो वह उनके पीछे दौड़े&period; उन्होंने बताया कि उनकी पल्सर बाइक का नंबर चेंज कर दिया गया था और बाइक लेकर युवक चलाते हुए गैरीचक थाना में चला गया&period; उन्होंने गौरीचक थाना के निजी वाहन चालक मुन्ना के खिलाफ जांच करने की बात उठायी&period; इस मामले को लेकर गौरीचक थाना के पास कई लोगों की भीड़ जमा हो गई&period; लोगों का कहना था कि अगर चोरी गई बाइक गौरीचक थाना इलाके में बरामद भी हुआ लावारिस हालत में तो उसकी जांच पड़ताल करने के बाद बाइक मलिक को सूचना देनी चाहिए थी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस पूरे मामले में गौरीचक थाना अध्यक्ष अमित कुमार से बातचीत किए तो उन्होंने बताया कि जो बाइक उनके थाने के निजी वाहन चालक मुन्ना चला रहा था वह बाइक गौरीचक थाना क्षेत्र से ही कुछ माह पहले लावारिस हालत में बरामद हुआ था&period; पुलिस दुसरे मामले मे व्यस्तता के चलते इस बाइक के बारे में ठीक से जांच पड़ताल नहीं कर पाई&period; उन्होंने बाइक मलिक पिंटू को कहा कि उनकी बाइक है तो इसकी कागजात दिखाएं और अपनी बाइक लेकर चले जाएं&period; थाना अध्यक्ष ने धनरूआ थाना पुलिस से बारे में छानबीन किया तो पता चला कि पल्सर बाइक पिंटू कुमार का 16 मार्च 2023 को चोरी हुआ था&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ