गौरीचक बाजार में आधी रात लगी भीषण आग, दस दुकान जलकर खाक!

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना के गौरीचक बाजार में फुटपाथ पर लगी दुकानों में रविवार सोमवार की अर्ध रात्रि अचानक आग लग गईं । इस अग्निकांड में देखते ही देखते दस दुकानों को आग ने अपनी लपेटें में ले लिया। धु धु कर जल रही दुकानों से उठती आग की लपटों को देख हड़कम्प मच गया। गौरी चक थाना पुलिस और अग्निशमन कर्मिओ की मदद से काफी मशक्कत से घंटो बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका लेकिन तबतक गरीब दुकानदारों का सारा फल सब्जी जलकर खाक हो चुका था ।  à¤¬à¤¤à¤¾à¤¯à¤¾ जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगा है जिसने कई दुकानदारों की रोजी रोटी पर संकट ला दिया है। कई दुकानों में सोमवारी को लेकर फलों की खेप मंगवाकर रखा गया था लेकिन सबकुछ जलकर अग्नि की भेंट चढ़ गया। à¤‡à¤¸ अग्निकांड में प्रभावितों में कन्हैया कुमार पिता स्वर्गीय कारू साव&comma; ग्राम गौरीचक &comma;सन्नी कुमार पिता स्वर्गीय राजा राम साव&comma; ग्राम गौरीचक &comma; रेनू देवी पति इंद्रजीत साव ग्राम गौरीचक &comma;अर्जुन ठाकुर पिता देव प्रसाद ठाकुर   à¤—्रामअल्लाबक्सपुर &comma; अनिल ठाकुर पिता स्वर्गीय देव प्रसाद ठाकुर ग्राम अल्लाबक्सपुर &comma; मंजू देवी पति अरुण साव ग्राम गौरीचक &comma;बुलकन ठाकुर पिता स्वर्गीय जयनन्दन ठाकुर ग्राम बाली &comma;सुनील ठाकुर पिता स्वर्गीय देव प्रसाद ठाकुर ग्राम  अल्लाबक्सपुर एवम रवि कुमार पिता स्वर्गीय राजाराम साव ग्राम गौरीचक शामिल हैं । पीड़ित दुकानदारों ने बताया की करीब 3 लाख की क्षति अग्निकांड में हुई है। वहीं पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजलक्ष्मी सिंह ने अग्निकांड प्रभावितों को तत्काल 9800 रुपये अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराने की मांग अंचलाधिकारी &lpar;संपतचक&rpar; एवम अनुमंडलाधिकारी &lpar;पटना सदर&rpar;से की है।इस मामले में गौरीचक थानां में दुकानदारों ने मदद की गुहार भी लगाई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर