गैस लोडेड ट्रक ने बाइक सवार कोइलवर निवासी दो भाइयों को मारा धक्का

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> फुलवारी शरीफ के प्रखंड मुख्यालय के पास एक गैस लोडेड ट्रक ने मोटर साइिकल पर जा रहे दो भाईयों को जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही बाइक पर पीछे बैठे बड़े भाई कोईलवर निवासी अशोक सिंह की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा उनका छोटा भाई पंकज कुमार को मामूली चोट आई और वह बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेजा दिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर थोड़ी देर के लिए जाम लगा रहा जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जाम के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर मृतक के घर कोइलवर में जब हादसे में एक भाई के मौत की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक के भतीजी की शादी होने वाली थी जिसकी तैयारियों से खुशी का माहौल था। वही शादी ब्याह का माहौल के बीच हादसे में एक की मौत हो जाने से मातम का माहौल बन गया। वही स्थानीय लोगों का कहना था कि फुलवारी में भारी वाहनों का लोड इतना बढ़ गया है कि सड़क छोटी पड़ जा रही है । दिल से लेकर रात तक यहां पटना से औरंगाबाद जाने वाली एनएच 98 पर वाहनों को रेंगते हुए पार करना पड़ता है । इतना ही नहीं अनिशाबाद से फुलवारी शरीफ खगौल लख तक सड़क पार करना भी आफत बना हुआ रहता है। जान जोखिम में लेकर लोग सड़क पार करते हैं। सड़क जाम की समस्य यहां गंभीर बन गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बारे में बताया जाता है कि आरा निवासी अशोक कुमार सिंह अपनी अपाची मोटर साइकिल पर अपने भाई पंकज कुमार के साथ जा रहे थे। प्रखंड मुख्यालय के पास एक गैस लदी ट्रक ने इनकी मोटर साइकिल को बुरी तरह रौंद दिया। इस हादसे में मोटर साइकिल चला रहे अशोक कुमार सिंह बुरी तरह कुचल गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जब कि पंकज कुमार भी मामुली रुप से जख्मी हो गये। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना था कि यहां की सड़क पर प्रति दिन सुबह से रात तक लगने वाले जाम के कारण हादसा हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शादी की खुशियों के बीच मिली मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शादी की तैयारी के बीच एक चाचा अशोक सिंह के मौत की खबर ने दुल्हन बनने के ख्वाब संजोय उनकी भतीजी के अरमानों पर पानी फेर दिया। वही पूरे घर परिवार में खुशी के माहौल को गम में तब्दील कर दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक अशोक सिंह के एक अन्य भाई आशुतोष सिंह की भी मौत हो चुकी है। आशुतोष सिंह की बेटी की शादी अगले महीने होने वाली थी। मृतक अशोक सिंह इन दिनों बीमार थे और इलाज के सिलसिले में पटना आए थे वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि कोईलवर निवासी शिक्षक पंकज कुमार अपने बड़े भाई अशोक सिंह के साथ पटना से कोईलवर लौट रहे थे। इसी क्रम में प्रखंड परिसर के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने दोनों भाई को कुचल डाला। इस हादसे में बड़े भाई अशोक सिंह 28 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक के छोटे भाई पंकज कुमार ने बताया कि 13 जून को उनके बड़े भाई स्व आशुतोष सिंह की बेटी की शादी तय थी । शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। दूरदराज के परिवार वालों को शादी की निमंत्रण कार्ड की जा चुका था। शादी की तैयारी से पूर्व संध्या पर घर की महिलाएं शादी के सोहर गीत गा रही थी। इसी बीच अशोक सिंह के अचानक मौत की खबर ने पूरे माहौल को गम में तब्दील कर दिया। अशोक सिंह अपना खेती बारी करके दो बेटी और एक बेटे का भरण पोषण किया करते थे। बड़ी बेटी तृप्ति सिंह की शादी के लिए भी अशोक सिंह ने काफी सपने संजोग रखे थे। इस बीच सोमवार को हुई सड़क हादसे में पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार