गंगा सोन नदी का विकराल रूप, दियारा गांव जलमग्न,लोग पलायन पर मजबूर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मनेर&comma; à¤†à¤¨à¤‚द &colon;<&sol;strong>  गंगा और सोन नदी के विकराल रूप ने दियारा इलाके में तबाही मचा दी है। छह पंचायत पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। गांवों में चारों तरफ पानी ही पानी है और कई इलाकों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। गंगा और सोन नदी के बढ़ते जलस्तर से मनेर के दियारा क्षेत्र में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। छिहतर&comma; महावीर टोला&comma; हाथी टोला&comma; हल्दीछपरा&comma; दुधैला&comma; रामपुर और इसलामगंज समेत कई गांव जलमग्न हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सड़क&comma; घर&comma; विद्यालय और मंदिर तक बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ के कारण लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी आवागमन और पशुओं के चारे की है। कई परिवार चौकी पर खाना बनाने को मजबूर हैं&comma; जबकि निजी नाव ही लोगों के आने-जाने का मुख्य सहारा बनी हुई है। बाढ़ के पानी में आने-जाने में लोगों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं को भी दिक्कत हो रही है। समाजसेवी दीपक यादव का दावा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए उनके सौजन्य से पांच नावें निशुल्क चलाई जा रही हैं। बाढ़ पीड़ितों के बीच हर संभव सहायता एवं मदद किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

₹1500 करोड़ के फर्जी चंदे पर एजाज अहमद का सवाल

जहानाबाद में मासिक अपराध गोष्ठी, गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार में गूँजी Gen-Z की आवाज़, शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवालों पर जुटे छात्र-युवा