बेउर जेल में गांजा-स्मैक सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के बेउर थाना पुलिस ने बेउर जेल के अंदर गांजा और स्मैक पहुंचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है&period; यह गिरोह जेल के अंदर बंद कैदियों तक मादक पदार्थ पहुंचाने का संगठित नेटवर्क चला रहा था&period; पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गांजा&comma; कई आपत्तिजनक सामान और नकद रुपये भी बरामद किए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस जांच में सामने आया है कि जेल से सटे एक मकान की छत का इस्तेमाल कर मादक पदार्थ जेल परिसर के अंदर फेंका जाता था&period; इस पूरे नेटवर्क का संचालन जेल के अंदर बंद कुख्यात अपराधी विक्की कुमार के इशारे पर किया जा रहा था&comma; जो बाहर से गांजा और स्मैक मंगवाकर जेल के भीतर कैदियों को सप्लाई करता था&period; पुलिस ने संबंधित मकान को चिन्हित कर लिया है और इस संबंध में जेल प्रशासन को कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है&period; साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का सुझाव भी दिया गया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बेउर थाना को सूचना मिली थी कि बेउर अखाड़ा के पास कुछ अपराधी मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करने पहुंचे हैं&period; सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई&comma; जहां से शैलेंद्र मिस्त्री और गोविंद चौधरी को गिरफ्तार किया गया&period; पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि दुल्हन बाजार थाना क्षेत्र के लाल भदसारा निवासी धनंजय कुमार गांजा की सप्लाई करता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इसके बाद पुलिस ने धनंजय कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की&comma; जिसमें उसने बताया कि बेउर जेल के सटे जितेंद्र कुमार के मकान की ऊंची छत से गांजा जेल के अंदर फेंका जाता था&period; पुलिस ने जितेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया है&period; पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह जेल में बंद कुख्यात अपराधी विक्की कुमार को अपने मकान की छत से गांजा की सप्लाई करता था। सिटी एसपी ने बताया कि विक्की कुमार वही कुख्यात अपराधी है&comma; जिस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं&period; पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश में जुटी है और जेल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

हिन्दी, संस्कृत, उर्दू एवं मैथिली विभागाध्यक्षों द्वारा स्वरचित काव्य पाठ तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

एम्स पटना में विश्व कैंसर दिवस 2026 पर सीएमई एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

एम्स पटना की चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, डॉ. वीणा कुमारी सिंह एम्स गोरखपुर की इंस्टीट्यूट व गवर्निंग बॉडी की सदस्य नामित