सरकारी विभागों में फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; पुलिस यूनिफॉर्म समेत कई सामान बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना पुलिस ने सरकारी विभागों में फर्जी नौकरी दिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नियुक्ति बैनर&comma; फर्जी आईकार्ड&comma; प्रशस्ति पत्र&comma; तीन मोबाइल फोन&comma; एक लैपटॉप और दो जोड़ी पुलिस यूनिफॉर्म बरामद की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; 9 सितंबर की दोपहर सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित समाज कल्याण विभाग&comma; पटना के परिसर में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। वह बाल विकास परियोजना से संबंधित एक फर्जी नियुक्ति बैनर को वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को दिखा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने खुद को स्वास्थ्य विभाग में प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत बताया और इसके समर्थन में एक आईडी कार्ड भी प्रस्तुत किया। पुलिस द्वारा सत्यापन किए जाने पर उसके स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत होने की बात गलत पाई गई और आईडी कार्ड भी फर्जी निकला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद पुलिस टीम ने उसे सरकारी विभागों में फर्जी नौकरी दिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार&comma; गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से फर्जी नियुक्ति से संबंधित सामग्री और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक मध्य ममता कल्याणी ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!