गांधी जयंती और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस तलवाड़ा में दो जगह बहुत धूमधाम से मनाया गया

&NewLine;<p><strong>तलवाड़ा&lpar;प्रवीण सोहल&rpar;&colon;<&sol;strong> सब से पहले सुबह ११ बजे बीजेपी के दसूहा विधानसभा सेवा केंद्र तलवाड़ा में और उस के बाद तलवाड़ा की खोखा मार्किट में बड़े ही उच्च स्तर में पंडाल के अंदर करीब ४०० की संख्या की हाजरी में कल्चर और देश भक्ति के प्रोग्राम से किया गया। इस भव्य प्रोग्राम का आगाज देश भक्ति के गीतों और स्किट्स से हुआ । यह प्रोग्राम बीजेपी तलवाड़ा मंडल और राष्ट्रीय युवा विकास क्लब के संजुक्त प्रयास से किया गया जिस की अध्यक्षता बीजेपी के ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रदीप पलाहा द्वारा कराई गई और मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी के बहुत ही लोकप्रिय और इलाके के प्रभावी नेता पूर्व चेयरमैन मध्यम उद्योग विकास बोर्ड पंजाब ठाकुर रघुनाथ सिंह राणा जी को आमंत्रित किया गया । सभी प्रबक्ताओं ने महात्मा गांधी जी की जीवनी पर अपने अपने ढंग से विचार रखे । प्रदीप पलहा ने गांधी के कई आंदोलनों पर प्रकाश डाला रघुनाथ सिंह राणा ने अपने जोशीले अंदाज में कहा के हम लोग आजादी की कदर नहीं कर सके पिछले इतने सालों से कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति से देश को हर फ्रंट पर कमजोर किया है। राणा ने कहा कि आज मोदी जी देश को सही दिशा में ले कर जा रहे हैं और हम सब को उन को साथ देना चाहिए । हमे सस्ता आटा दाल मुफ्त की बिजली की बातें छोड़ कर राष्ट्र हित का सोचना चाहिए । राष्ट्र है तो हम हैं और यह जिम्मेवारी आज हम सब की है और खास कर नौजवानों की। इस प्रोग्राम को सफल बनाने का सभी कार्यकर्ताओं का बराबर का सहयोग रहा और आखिर में सभी सामाजिक&comma; धार्मिक संस्थाओं को समानित किया गया। मंडल अध्यक्ष डॉ सुभाष बिटटू ने सभी का स्वागत एवं धन्यवाद किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाबा दीप सिंह मेमोरियल वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया

अचानक चलती बलेरो गाड़ी को लगी भयंकर आग

मेहनत से ली हुई जमीन की कुर्की का नोटिस जारी