फुलकाहा पुलिस ने चौदह साल पुराने दो मामलों में फरार चल रहे एक आरोपित के घर की कुर्की जब्ती

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधुरा पश्चिम वार्ड संख्या चार में 14 साल पुराने मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित के घर मंगलवार को कुर्की जब्ती किया। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में नरपतगंज&comma; फुलकाहा&comma; एवं घुरना थाना पुलिस की कार्रवाई में कोर्ट के आदेश पर मधुरा पश्चिम वार्ड चार निवासी सनोज पासवान के घर कुर्की जब्ती करते हुए सारे समानों को जब्त किया। फुलकाहा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट में लंबित मामले जीआर एसटी 295&sol;2022 में की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कुर्की जब्ती से पहले आत्मसर्पण के लिए पुलिस ने आरोपित के घर दो माह पहले इश्तहार चिपकाया था। लेकिन आरोपित द्वारा आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। फुलकाहा में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपित के घर की कुर्की जब्ती करने के बाद सभी सामान को थाना में सुरक्षित रखा गया है। इस कार्रवाई में फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य&comma; अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार&comma; नरपतगंज संजय कुमार&comma; घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार&comma; एसआई नीतू कुमारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण