हत्या कांड का फरार अभियुक्त व अंतरराज्यीय स्वर्णाभूषण चोरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है&comma; जहां रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के हत्या कांड का फरार अभियुक्त तथा अंतरराज्यीय स्वर्णाभूषण चोरी गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ के संयुक्त अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकुमार उर्फ भकलू के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में चोरी और ठगी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी और लूट से संबंधित आभूषण&comma; नकद राशि और मोबाइल फोन बरामद किया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बरामद सामान में 34&period;290 ग्राम सोने के जेवरात&comma; 879 ग्राम चांदी के जेवरात&comma; ₹60&comma;000 नकद तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन शामिल है। एसपी पूर्वी ने बताया कि राजकुमार उर्फ भकलू मूल रूप से पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र का रहने वाला है&comma; लेकिन गिरफ्तारी से पहले वह आलमगंज इलाके में छिपकर रह रहा था। उसके खिलाफ पटना के रामकृष्ण नगर&comma; आलमगंज&comma; खाजेकला समेत हाजीपुर &lpar;वैशाली&rpar; और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार&comma; अभियुक्त कई महीनों से फरार था और अंतरराज्यीय गिरोह के साथ मिलकर संगठित अपराध को अंजाम दे रहा था। फिलहाल उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण